अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका अंबानी हाल ही में अपने पति अनंत अंबानी के साथ लंदन में नजर आईं और इस दौरान उन्होंने अपने बेहद सिंपल लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इस दौरान अंबानी परिवार की सबसे छोटी बहू ने कोई हेवी ड्रेस और जूलरी नहीं बल्कि बहुत ही सादा लुक चुना था. उन्होंने ड्रेस भी बहुत सिंपल पहनी थी लेकिन ये ड्रेस सिंपल होते हुए भी काफी लग्जीरियस और महंगी है.
राधिका मर्चेंट का एलिगेंट लुक
आउटिंग के लिए राधिका ने Dior ब्रैंड की मिड-लेंथ बेल्टेड ड्रेस पहनी, जो एक क्लासिक और सदाबहार ड्रेस है. यह ड्रेस क्लासिक टेलरिंग और कंफर्ट का बेहतरीन मेल है. स्लीवलेस वाली ये ड्रेस फ्रेंच लग्जरी ब्रांड के सिग्नेचर ब्लैक-एंड-व्हाइट हाउंड्सटूथ पैटर्न में बनी है जो एक ऐसा प्रिंट जो दशकों से फैशन की दुनिया में खास बना हुआ है.
इस ड्रेस की एक खास बात इसके नेकलाइन पर लगा साटन का बो है, जिस पर सिल्वर-फिनिश मेटल का CD सिग्नेचर लगा है. यह सादे लुक वाली ड्रेस को एक खास और शानदार टच देता है. ड्रेस में कमर पर बांधने के लिए उसी रंग की बकल वाली बेल्ट भी दी गई है.
इसके शानदार लुक को और बेहतर बनाने के लिए ड्रेस के पीछे जिप क्लोजर दिया गया है. इसकी ग्रेसफुल मिड-लेंथ हेमलाइन इसे दिन में बाहर घूमने और सेमी-फॉर्मल मौकों, दोनों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाती है, जबकि मशहूर हाउंड्सटूथ पैटर्न इसे एक सदाबहार और शानदार लुक देता है.
राधिका ने पहनी मिनिमल जूलरी
राधिका ने अपनी शानदार ड्रेस के साथ क्लासिक ब्लैक पॉइंटेड-टो पंप्स पहने और एक्सेसरीज को कम से कम रखा ताकि ड्रेस ही सबसे ज्यादा आकर्षक लगे. उन्होंने भारी-भरकम गहनों के बजाय हल्के स्टड इयररिंग्स, एक स्लीक ब्रेसलेट और स्मार्टवॉच पहनी.
उनका मेकअप भी बहुत सिंपल और एलिगेंट था. उन्होंने पीछे की तरफ अपने बालों को आधा बांधा हुआ था. ग्लोइंग स्किन, आंखों पर लाइट मेकअप और न्यूड लिप कलर उनकी ड्रेस को और इन्हैंस कर रहे थे.
राधिका मर्चेंट की ड्रेस की कीमत कितनी है?
भले ही यह ड्रेस देखने में सिंपल लगे, लेकिन यह बिल्कुल भी सस्ती नहीं है. Dior की इस मिड-लेंथ बेल्टेड ड्रेस की कीमत $6,471 है जो भारतीय रुपयों में लगभग ₹5.7 लाख होती है. इसलिए ये साधारण नहीं बल्कि लग्जरी और कीमती है.
राधिका का यह लेटेस्ट लुक इस चीज की याद दिलाता है कि क्वाइट लग्जरी का मतलब दिखावटी सजावट के बजाय अच्छी फिटिंग, सदाबहार स्टाइल और बेहतरीन कारीगरी है.