scorecardresearch
 

Tea Making Tips: चाय बनाते समय तली में चिपक जाती है? अपनाएं ये फ्री वाला देसी जुगाड़

चाय बनाने से पहले बर्तन में बस कुछ बूंद पानी घुमाना ही वो जादुई ट्रिक है, जो बर्तन को जलने से बचाती है. दूध के प्रोटीन को तली में जमने से रोकने के लिए सही बर्तन और मध्यम आंच का कॉम्बिनेशन ही सबसे बेहतरीन सॉल्यूशन है.

Advertisement
X
चाय बनाना भी एक कला है और कई बार लोगों से चाय पतीले में चिपक जाती है.
चाय बनाना भी एक कला है और कई बार लोगों से चाय पतीले में चिपक जाती है.

Tea Making Tips: चाय बनाने वाले शौकीन अक्सर इस बात से परेशान रहते हैं कि चाय बनाते समय बर्तन की तली में दूध या चाय पत्ती चिपक जाती है. यह अक्सर लड़कों के साथ होता है क्योंकि उन्हें चाय बनाने की सही तकनीक पता नहीं होती. जब चाय नीचे चिपक जाती है तो यह न सिर्फ स्वाद को खराब कर देती है बल्कि बाद में बर्तन साफ करने का काम भी सिरदर्द बन जाता है.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे का कारण क्या है और आप इसे कैसे रोक सकते हैं? आज आइए आज हम आपको कुछ आसानी टिप्स बताते हैं.

क्यों चिपकती है चाय?

चाय या दूध के तली में चिपकने के पीछे वैज्ञानिक कारण है. जब दूध को बर्तन में गर्म किया जाता है, तो उसमें मौजूद प्रोटीन और शुगर (लैक्टोज) गर्म सतह के संपर्क में आकर एक लेयर बना लेते हैं. यदि बर्तन का तला पतला है या आंच बहुत तेज है तो ये प्रोटीन तेजी से जलकर बर्तन की धातु के साथ चिपक जाते हैं.

दूध के प्रोटीन और शुगर उच्च तापमान पर तेजी से टूटते हैं जिससे बर्तन की तली में एक सख्त परत जम जाती है. इसके अलावा बर्तन की क्वालिटी भी बहुत मायने रखती है.

प्रोटीन-युक्त खाद्य पदार्थ (जैसे दूध) मेटल के बर्तनों के साथ केमिकल बॉन्ड बनाने की प्रवृत्ति रखते हैं जिससे वे आसानी से चिपक जाते हैं.

Advertisement

ये है वो देसी जुगाड़

चाय बनाने से पहले बर्तन की तली में चिपकने से रोकने के लिए आप एक बहुत ही आसान सा वाटर बैरियर तरीका अपना सकते हैं. चाय बनाने के लिए दूध डालने से पहले, खाली बर्तन में थोड़ा सा पानी डालें और उसे चारों तरफ घुमाकर बाकी का एक्स्ट्रा पानी गिरा दें. 

यह पानी बर्तन की सतह पर एक सुरक्षात्मक लेयर बना देता है जो दूध को सीधा धातु के संपर्क में आने से रोकता है. इससे दूध के प्रोटीन और शुगर बर्तन की तली में सीधे नहीं चिपक पाते.

ये तरीके भी आएंगे काम

धीमी आंच पर बनाएं: हमेशा दूध या चाय को धीमी या मध्यम आंच पर गर्म करें. तेज आंच सीधे तौर पर 'हॉट स्पॉट' बनाती है जिससे दूध तेजी से जलता है. मीडियम आंच पर धीरे-धीरे गर्म करना ही सबसे सुरक्षित तरीका है.

भारी तले का बर्तन: कोशिश करें कि चाय के लिए हमेशा भारी तली वाले बर्तन का इस्तेमाल करें. ये बर्तन गर्मी को पूरे सरफेस पर समान रूप से फैलाते हैं जिससे तली के किसी एक हिस्से में ज्यादा गर्मी नहीं पहुंचती.

बीच-बीच में चलाते रहें: चाय या दूध को बीच-बीच में चम्मच से चलाते रहना बहुत जरूरी है. इससे सतह पर प्रोटीन की परत जमने नहीं पाती.

Advertisement

सफाई का रखें ध्यान: बर्तन में पहले से मौजूद जली हुई परत या दूध के अवशेष अगली बार चाय को जल्दी चिपकाने में मदद करते हैं इसलिए हमेशा साफ और सूखे बर्तन का उपयोग करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement