scorecardresearch
 

Plants that attract snakes: सांपों को घर मे दावत देते हैं ये फूलों वाले पौधे! कहीं आपने तो नहीं लगा रखे? आज ही चेक करें

घर या गार्डन में लगे कुछ फूलों वाले पौधे अनजाने में सांपों को घर बुला रहे हैं? कुछ खास प्लांट्स होते हैं जो सांपों को पसंद आते हैं और क्यों इन्हें अपने घर के आसपास लगाने से पहले सावधानी बरतना बेहद जरूरी है. इस बारे में जानेंगे.

Advertisement
X
कुछ फूलों वाले पौधे सांप को अट्रैक्ट करते हैं. (Photo: AI Generated)
कुछ फूलों वाले पौधे सांप को अट्रैक्ट करते हैं. (Photo: AI Generated)

Plants that attract snakes: अक्सर लोग अपने घर और गार्डन को खूबसूरत बनाने के लिए वहां अक्सर तरह-तरह के पेड़-पौधे लगाते हैं. कई पौधे ऐसे होते हैं जिनमें अलग-अलग वैरायटी और रंग के फूल आते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं, कई बार गार्डन में लगाए गए फूलों वाले पौधे अनजाने में सांपों का घर बन जाते हैं. ये पौधे सांपों को अट्रैक्ट करते हैं और उन्हें छिपने के लिए एक बेस्ट स्पॉट प्रोवाइड करते हैं. यदि आपके घर गार्डन में नीचे बताए हुए फूलों वाले पौधे हैं तो आपको अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है.

पेड़-पौधों के पास सांप क्यों आते हैं?

सांप का खून ठंडा होता है इसलिए वो अपनी बॉडी का टेम्परेचर मेंटेन करने के लिए ठंडी और छायादार जगहों की तलाश में रहते हैं. यदि आपके गार्डन में बहुत घने पौधे हैं तो वहां उन्हें नमी और अंधेरा मिलता है जो उनके लिए रहने के लिए एकदम परफेक्ट होता है.

इसके अलावा कुछ पौधे छोटे कीड़ों, मेंढकों और चूहों को भी अट्रैक्ट करते हैं जो सांपों का खाना होते हैं. जब सांपों को खाने का लालच मिलता है तो वो आपके गार्डन की तरफ खिंचे चले आते हैं.

जैस्मिन (Jasmine)

जैस्मिन या चमेली का पौधा खुशबू और खूबसूरती के लिए बहुत फेमस है लेकिन गार्डन में इसे लगाने के भी कुछ रिस्क हो सकते हैं. जैस्मिन की ग्रोथ काफी झाड़ीदार और उलझी हुई होती है.

जमीन के पास इसकी घनी पत्तियां और टहनियां सांपों को छिपने के लिए सुरक्षित जगह देती हैं. इतना ही नहीं यह पौधा कीड़ों और छोटे जानवरों को भी पनाह देता है जो इनडायरेक्टली सांपों को दावत देने जैसा है.

Advertisement

पेरीविंकल और आइवी (Periwinkle and Ivies)

पेरीविंकल और आइवी जैसे ग्राउंडकवर पौधों की ग्रोथ काफी तेजी से होती है और ये जमीन पर एक मोटी चादर की तरह फैल जाते हैं. यह घनी परत जमीन के पास विजिबिलिटी कम कर देती है जिससे सांपों की मूवमेंट को नोटिस करना काफी मुश्किल हो जाता है. साथ ही इन पौधों के नीचे नमी और सूखी पत्तियां जमा होती रहती हैं जो सांपों के लिए किसी नेचुरल ठिकाने से कम नहीं हैं.

सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है

अगर आप अपने गार्डन में ये पौधे पहले से लगा चुके हैं, तो घबराने के बजाय कुछ जरूरी कदम उठाएं. सबसे पहले तो पौधों के आसपास की सफाई रखें ताकि वहां झाड़-झंखाड़ न जमे.

पौधों की ट्रिमिंग करते रहें ताकि जमीन के पास का एरिया साफ और खुला रहे. यदि गार्डन में बहुत ज्यादा नमी बनी रहती है तो उसे कम करने की कोशिश करें. याद रखें गार्डन जितना खुला और व्यवस्थित होगा सांपों के छिपने की संभावना उतनी ही कम होगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement