Neem Leaves For Glowing Skin: गर्मियों में तेज धूप, पसीना, धूल-मिट्टी और प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर हमारी त्वचा पर पड़ता है.इससे चेहरा काला पड़ने लगता है, मुंहासे निकल आते हैं और स्किन अपनी प्राकृतिक चमक खो देती है. ऐसे में साफ,चमकदार और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लोग महंगी क्रीम और साबुन पर भरोसा करते हैं, ऐसे में लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और क्रीम का सहारा लेते हैं, लेकिन कई बार घर में मौजूद प्राकृतिक चीजें ही बेहतर रिजल्ट दे सकती हैं. इन्हीं में से एक है नीम की पत्तियां, जिन्हें आयुर्वेद में त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है.
नीम की पत्तियां स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं मानी जाती है. क्योंकि इनमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं.ये त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया को कम करने, अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करने और मुंहासों की समस्या को घटाने में मदद कर सकते हैं.नियमित रूप से नीम का इस्तेमाल करने से त्वचा साफ और ताजगी भरी नजर आ सकती है.
नीम की पत्तियों का अगर आप स्किन के लिए करना चाहते है तो हम इस आर्टिकल में हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं. नीम की पत्तियों के साथ अगर आप घर में मौजूद कुछ चीजों को मिलाते हैं तो उससे आपको दोगुना फायदा मिल सकता है. नीम की पत्तियों को आप इन 5 तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं.
नीम का फेस पैक बनाएं
आप नीम की पत्तियों का फेस पैक बना सकते हैं, इसे लगाने से स्किन में मौजूद दाग-धब्बे कम होने में मदद मिलती है. 10-15 ताजी नीम की पत्तियों को धोकर पीस लें. इसमें एक चम्मच दही और थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं. इस पेस्ट को चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगाकर रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें. यह फेस पैक त्वचा को ठंडक देने के साथ-साथ चेहरे की गंदगी साफ करता है.
नीम का टोनर करें इस्तेमाल
नीम की कुछ पत्तियों को पानी में उबाल लें और उसे ठंडा करने के लिए रख दीजिए. पानी ठंडा होने के बाद उसे छानकर स्प्रे बोतल में भर लें, आप चाहे तो इसमें गुलाब जल भी मिला सकते हैं. इस प्राकृतिक टोनर को चेहरे पर दिन में एक से दो बार स्प्रे किया जा सकता है, इसके इस्तेमाल से स्किन को फ्रेशनेस मिलती है और ऑयली स्किन की समस्या कम हो सकती है.
नीम और शहद का फेस मास्क
अगर आपकी स्किन ड्राई हैं तो नीम के पेस्ट में एक चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं. इस पेस्ट को 15 मिनट तक लगाए और फिर साफ पानी से चेहरा धो लें. यह मिक्सर स्किन को नमी देने के साथ-साथ दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद कर सकता है.
नीम के पानी से चेहरा धोएं
सुबह किसी महंगे साबुन या फेसवॉश की बजाय आप नीम के पानी से चेहरा धो सकते हैं. इसलिए बस आपको कुछ नीम की पत्तियों को पानी में उबालना है और ठंडा होने के बाद उससे अपना फेसवॉश करना है. इससे त्वचा पर जमी धूल और अतिरिक्त तेल हटाने में मदद मिलती है और चेहरा फ्रेश महसूस होता है.
नीम-एलोवेरा का पेस्ट लगाएं
ग्लोइंग स्किन के लिए एलोवेरा बहुत गुणकारी होता है और ऐसे में आप नीम के पेस्ट में एलोवेरा मिलाकर गर्मी में अपने चेहरे पर लगाएं. इससे एक तो स्किन को ठंडक मिलती है और दूसरा चेहरे पर पिंपल्स की वजह से जो जलन और सूजन आ जाती है, उसमें भी राहत देता है.
पहले जरूर करें पैच टेस्ट
नीम की पत्तियों का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.अगर स्किन पर जलन, खुजली या एलर्जी महसूस हो तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें. साथ ही, धूप में निकलते समय सनस्क्रीन लगाना न भूलें.