Budh Margi 2026: ग्रहों के राजकुमार और बुद्धि, वाणी, व्यापार के कारक ग्रह बुध 24 जुलाई 2026 को अपनी ही स्वराशि मिथुन में सीधी चाल यानी मार्गी होने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र में बुध का अपनी ही राशि में मार्गी होना बेहद शुभ माना जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 24 अक्टूबर तक बुध इसी मजबूत स्थिति में रहेंगे, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा.
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, बुध के मार्गी होने से पिछले कई समय से अटके हुए काम पूरे होंगे और लोगों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा. आइए जानते हैं कि बुध के मार्गी होने से किन राशियों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं और किन्हें थोड़ा संभलकर रहना होगा.
मेष राशि
आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी. कठिन परिश्रम के बेहतरीन परिणाम मिलेंगे. अटके हुए कार्य फिर से शुरू होंगे. धन आगमन के नए स्रोत बनने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
सिंह राशि
समय बेहद सकारात्मक रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां और करियर में तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं. आय में वृद्धि के संकेत हैं, परिवार का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य में सुधार होगा.
कन्या राशि
करियर और व्यापार के लिहाज से यह समय शानदार साबित होगा. समाज में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, विरोधियों पर आपकी विजय होगी. धन लाभ के मजबूत योग बन रहे हैं.
तुला राशि
बुध का मार्गी होना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है. अचानक आर्थिक लाभ के योग हैं. आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे रिश्तों में मिठास आएगी. विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है.
कुंभ राशि
आर्थिक और व्यक्तिगत मोर्चे पर आपको बड़ी राहत मिलेगी. फिजूलखर्चे कम होंगे और बचत बढ़ेगी. बिजनेस का विस्तार हो सकता है तथा लंबे समय से चली आ रही मानसिक परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होंगी.
इन राशियों को बरतनी होगी सावधानी
बुध के मार्गी होने से कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों को इस अवधि में थोड़ा सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है. इस दौरान आर्थिक मोर्चे पर चुनौतियां आ सकती हैं, इसलिए बजट बनाकर चलें और जल्दबाजी में कोई भी बड़ा वित्तीय निर्णय न लें. परिवार में मतभेद या मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए संयम और धैर्य से काम लें.