नवरात्रि के नौ दिनों के उपवास में शरीर को एनर्जेटिक और हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी होता है. अक्सर लोग मीठी लस्सी पीते हैं लेकिन अगर आप स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं या चीनी से परहेज कर रहे हैं तो बिना चीनी वाली लस्सी भी बढ़िया ऑप्शन हो सकती है.
यह न केवल पाचन के लिए बेहतरीन है बल्कि आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराती है. इस नवरात्रि पर साधारण मीठी लस्सी की जगह हम आपको शुगर फ्री लस्सी की रेसिपी बता रहे हैं जिसे आपको जरूर ट्राई करना चाहिए.
लस्सी के लिए सामग्री
दही, सौंफ, मिश्री, मिश्री की जगह गुड़ा भी यूज किया जा सकता है, पुदीने की पत्तियां, ठंडा पानी और बर्फ के टुकड़े
बनाने की विधि
सबसे पहले सौंफ को 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. (सौंफ का पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं).
अब भीगी हुई सौंफ को थोड़े से पानी के साथ मिक्सर में बारीक पीस लें.
इस पेस्ट को एक मलमल के कपड़े या बारीक छलनी से छान लें.
अब इस अर्क में ठंडा पानी, दही, स्वादानुसार मिश्री और पुदीना की पत्तियां मिलाएं.
अच्छी तरह मिक्स करें और सर्विंग ग्लास में बर्फ के टुकड़े डालकर परोसें.
इस लस्सी के हैं कई फायदे
दही शरीर को अंदर से ठंडा रखने के साथ ही डाइजेशन भी अच्छा रखता है और कैल्शियम भी देता है. यह प्रोबायोटिक्स, कैल्शियम और प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत होता है. दही पाचन में सुधार करने के साथ ही हड्डियों को मजबूत करने में भी मदद करता है.
सौंफ पाचन को ठीक रखने, ब्लोटिंग (पेट फूलना), गैस और एसिडिटी कम करने में बहुत फायदेमंद है. ये एक बेहतरीन माउथ फ्रेशनर भी है जो सांसों की बदबू को दूर करती है. साथ ही मेटाबॉलिज्म तेज कर वजन घटाने में भी मदद करती है.
पुदीना पाचन में सुधार, ब्लोटिंग, गैस-एसिडिटी से राहत, सांसों की दुर्गंध दूर करने और गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है.