scorecardresearch
 

झुर्रियां-दाग-धब्बे होंगे गायब! स्किन के लिए रामबाण है लाल मसूर की दाल, जानें इस्तेमाल करने के 3 आसान तरीके

बेदाग और चमकती त्वचा के लिए अब महंगे ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं. आपकी रसोई में मौजूद मसूर की दाल प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना है, जो जिद्दी टैनिंग, झाइयां और पिगमेंटेशन को जड़ से खत्म कर सकती है. जानें मसूर दाल के 3 असरदार उबटन बनाने के तरीके और पाएं पार्लर जैसा इंस्टेंट ग्लो.

Advertisement
X
हल्दी से लेकर दाल सभी हमारी स्किन के लिए गुणकारी हैं. (PHOTO:ITG)
हल्दी से लेकर दाल सभी हमारी स्किन के लिए गुणकारी हैं. (PHOTO:ITG)

Masoor Dal for Skin Whitening: समय के साथ सबकुछ बदल चुका है, लेकिन आज भी चमकती हुई और बेदाग स्किन हर कोई चाहता है. इतना ही नहीं स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए लोग महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, तो कई ट्रीटमेंट भी लेते हैं.  

प्रदूषण, खराब खान-पान और केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स के कारण चेहरे की नेचुरल चमक कहीं खो सी गई है. हम अक्सर पार्लर में जाकर हजारों रुपये के फेशियल करवाते हैं, जिनका असर कुछ ही दिनों में खत्म हो जाता है. मगर आपकी रसोई में मौजूद एक दाल आपकी सारी मुश्किलों का हल कर सकती है.

लाल मसूर की दाल एक ऐसा ब्यूटी सीक्रेट है, जो आपकी स्किन को निखार सकता है. दादी-नानी के समय से ही मसूर की दाल का उबटन चेहरे पर झाइयां हटाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. मसूर दाल का अगर आप इन तरीकों से नियमित तौर पर इस्तेमाल करते हैं तो आपके चेहरे को चांद की तरह चमकाने में मदद करेगा.

मसूर की दाल में छिपा खूबसूरती का राज

आयुर्वेद में मसूर की दाल को त्वचा के लिए सबसे असरदार क्लींजर माना गया है.  मसूर दाल को प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स पावरहाउस माना जाता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन की गहराई से सफाई करते हैं और डेड स्किन सेल्स को हटाकर नई और चमकदार त्वचा को बाहर लाने में मदद करते हैं. इसे नियमित लगाने से सिर्फ झुर्रियां कम नहीं होती हैं, बल्कि यह जिद्दी टैनिंग और पिगमेंटेशन को भी जड़ से खत्म करने की शक्ति रखता है.

Advertisement

घर पर तैयार करें मसूर दाल के 3 उबटन

इंस्टेंट ब्राइटनिंग उबटन 

अगर आपकी स्किन ड्राई और बेजान है तो आप 2 चम्मच मसूर दाल के पाउडर में 1 चम्मच शहद और 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाकर अपने फेस पर लगा दीजिए. इसे करीबन 15 मिनट के बाद साफ पानी से साफ करें, आप देखेंगे कि यह फेसपैक आपकी रूखी त्वचा का मुलायम बना देगा.

 टैनिंग रिमूवल पैक 

ऑयली स्किन के लिए टैनिंग रिमूवल पैक की तरह आप मसूर दाल का यूज कर सकते हैं. धूप से झुलसी स्किन के लिए 2 चम्मच मसूर दाल पाउडर में आधा चम्मच नींबू का रस और थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर एक पैक तैयार कर लीजिए. इस पैक को आप अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं. जब यह सूखने लगे, तो हल्के हाथों से रगड़ते हुए इसको उतारें. यह फेस का कालापन और एक्स्ट्रा ऑयल को खत्म कर देगा. 

दाग-धब्बों के लिए एंटी-एजिंग उबटन

सिर्फ चेहरे को चमकाने का ही नहीं बल्कि मसूर की दाल तो दाग-धब्बों पर काफी असर असर करती है. अगर आपके फेस पर दाग या धब्बे हैं तो भी आप मसूर दाल का मास्क बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं.

इसके लिए आप मसूर दाल के पाउडर में एक चुटकी हल्दी और 1 चम्मच फ्रेश दही मिलाएं. दही का लैक्टिक एसिड और दाल का स्क्रबिंग इफेक्ट मिलकर स्किन को टाइट और बेदाग बनाते हैं.

Advertisement

उबटन लगाने का सही तरीका 

  • सबसे पहले चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें ताकि स्किन के पोर्स खुल जाएं.
  • उबटन को ऊपर की तरफ मसाज करते हुए लगाएं.
  • हफ्ते में कम से कम 2 बार इसका उबटन का इस्तेमाल करें.
  • पैक धोने के बाद एलोवेरा जेल या कोई हल्का मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement