scorecardresearch
 

Leftover Toothpaste Reuse: बेकार समझकर न फेंकें बचा हुआ टूथपेस्ट, घर की इन 5 चीजों को चमकाने में आएगा काम, जानें तरीके

अक्सर लोग खाली समझकर टूथपेस्ट की ट्यूब फेंक देते हैं। लेकिन इसमें बचा थोड़ा सा टूथपेस्ट आपके घर की चांदी के गहने, स्टील के नल, गंदे जूते, स्विच बोर्ड और आईने को चमकाने में बेहद मददगार है। जानें इसे इस्तेमाल करने का आसान और सुरक्षित तरीका।

Advertisement
X
टूथब्रश के साथ टूथपेस्ट भी घर में बहुत काम आता है. (PHOTO:AI)
टूथब्रश के साथ टूथपेस्ट भी घर में बहुत काम आता है. (PHOTO:AI)

Leftover Toothpaste Reuse: टूथपेस्ट का इस्तेमाल हर घर में सुबह और रात को किया जाता है, इसके बिना लोगों की सुबह भी नहीं होती है, यह कहना भी गलत नहीं होगा. जब तक लोग टूथब्रश नहीं करते हैं, उनकी असली सुबह नहीं होती है, क्योंकि उसके बाद ही वो कुछ खा पाते हैं. दांतोंं की सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाले टूथपेस्ट की ट्यूब जब लगभग खाली हो जाती है, तो अक्सर लोग उसे बेकार समझकर फेंक देते हैं.

मगक क्या आप जानते हैं कि यह बचा-कुचा टूथपेस्ट भी बड़े कमाल की चीज है और इससे आप अपने घर की कई चीजों को साफ और चमकदार बना सकते हैं. इसमें मौजूद हल्के क्लीनिंग एजेंट जिद्दी दाग और गंदगी हटाने में मदद करते हैं, आइए जानते हैं बचा हुआ टूथपेस्ट किन 5 चीजों की सफाई के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.

चांदी की जूलरी को चमकाएं

अगर आपकी चांदी की जूलरी या पूजा की छोटी-छोटी चांदी की चीजें काली पड़ गई हैं, तो उन पर थोड़ा-सा सफेद टूथपेस्ट लगाएं. मुलायम कपड़े या पुराने टूथब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें और फिर पानी से धोकर सुखा लें. इससे उनकी चमक काफी हद तक वापस आ सकती है.

स्टील के नल और सिंक करें साफ

बाथरूम या किचन के स्टील के नल और सिंक पर पानी के दाग और धुंधलापन जमा हो जाता है. ऐसे में बचा हुआ टूथपेस्ट लगाकर 5 मिनट छोड़ दें. फिर स्पंज या किसी कपड़े से रगड़कर साफ करें. आखिर में पानी से धो दें, इससे नल और सिंक चमकने लगेंगे.

Advertisement

जूते के सफेद सोल को बनाएं नया जैसा

सबसे ज्यादा लोगों को सफेद स्नीकर्स या स्पोर्ट्स शूज के सोल साफ करने में दिक्कत होती है, क्योंकि यह जल्दी गंदे हो जाते हैं. उन पर थोड़ा टूथपेस्ट लगाकर पुराने टूथब्रश से रगड़ें, कुछ मिनट बाद गीले कपड़े से पोंछ दें. इससे जिद्दी दाग काफी हद तक साफ हो सकते हैं.

मोबाइल चार्जर और स्विच बोर्ड की सफाई

चार्जर, प्लास्टिक स्विच बोर्ड जैसी सफेद प्लास्टिक की चीजें समय के साथ पीली और गंदी दिखने लगती हैं. थोड़ा-सा टूथपेस्ट कपड़े पर लेकर हल्के हाथों से साफ करें. ध्यान रखें कि सफाई करते समय बिजली का कनेक्शन बंद हो और पानी का इस्तेमाल बहुत कम करें.

कांच और आईने के छोटे दाग हटाएं

अगर आईने और कांच पर पानी के हल्के निशान या उंगलियों के दाग हैं, तो थोड़ा-सा टूथपेस्ट लगाकर माइक्रोफाइबर कपड़े से गोलाई में रगड़ें. इसके बाद साफ कपड़े से पोंछ दें, इससे कांच साफ और चमकदार दिखाई देगा.

ध्यान रखने वाली बातें

  • हमेशा सफेद (नॉन-जेल) टूथपेस्ट का ही इस्तेमाल करें.
  • किसी भी नाजुक, पॉलिश या महंगी सतह पर पहले एक छोटे हिस्से पर टेस्ट जरूर करें.
  • टूथपेस्ट को ज्यादा जोर से न रगड़ें, क्योंकि इससे खरोंच आ सकती है.
  • इलेक्ट्रॉनिक चीजों की सफाई करते समय पानी और नमी से बचें.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement