scorecardresearch
 

Kitchen Cleaning Tips: रगड़-रगड़कर थक गए हैं जली हुई एल्यूमीनियम कड़ाही? घिस दें किचन में रखीं ये 2 चीजें, नई जैसी चमकने लगेगी

किचन में रखी एल्युमीनियम या लोहे की कड़ाही इस्तेमाल करते-करते कोयले जैसी काली और जिद्दी मैल से भर जाती है. घर में मौजूद सिर्फ दो चीजों की मदद से आप इसे बिना किसी खर्च के नए जैसा चमका सकते हैं.

Advertisement
X
कड़ाही साफ करना सबसे बड़ी चुनौती होती है. (Photo: AI Generated)
कड़ाही साफ करना सबसे बड़ी चुनौती होती है. (Photo: AI Generated)

Kitchen Cleaning Tips: पूरी बनाना हो, पकौड़ी बनाना हो, कुछ फ्राई करना हो या दाल बनानी हो. अक्सर खाना बनाते समय किचन में कड़ाही का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है. लेकिन लगातार इस्तेमाल और तेल-मसालों के जलने की वजह से कड़ाही के नीचे और अंदर एक काली, जिद्दी परत जम जाती है और इसे साफ करना काफी मुश्किल होता है. कई बार लोग इसे साफ करने के लिए महंगे-महंगे क्लीनिंग प्रोडक्ट्स लाते हैं लेकिन फिर भी निराशा ही हाथ लगती है. आज हम आपको एक ऐसा आसान और फ्री का घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिससे आपकी काली पड़ चुकी कड़ाही नई जैसी चमक उठेगी.

बेकिंग सोडा और नींबू (Baking Soda and Lemon)

कड़ाही के जले हुए और काले हिस्से को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और नींबू सबसे अच्छे ऑप्शंस में से एक है. नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड और बेकिंग सोडा की क्षारीय प्रकृति मिलकर एक जबरदस्त क्लीनिंग एजेंट बनाते हैं. इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले कड़ाही को थोड़ा सा गीला कर लें और फिर काली पड़ी जगह पर 2 से 3 चम्मच बेकिंग सोडा अच्छी तरह फैला दें.

फिर एक नींबू को बीच से काटें और उसे सोडे के ऊपर दबाते हुए रगड़ें. दोनों के मिलते ही झाग बनने लगेगा जो जमी हुई मैल को ढीला कर देगा.

नमक और सिरका (Salt and vinegar)

यदि कड़ाही पर काफी पुराने जलने के निशान हैं तो सफेद सिरका और सादा नमक आपकी इस प्रॉब्लम को दूर कर सकते हैं. उसे साफ करने के लिए कड़ाही में थोड़ा पानी डालें और उसमें 2 चम्मच नमक और आधा कप सिरका डालकर गैस पर उबलने के लिए रख दें.

Advertisement

जब पानी अच्छी तरह उबलने लगे तो गैस बंद कर दें और इस पानी को करीब 15 मिनट के लिए कड़ाही में ही छोड़ दें. यह गर्म मिक्चर कड़ाही के कोने-कोने में जमी तेल की चिपचिपाहट और जले हुए कालेपन को पूरी तरह काट देगा.

ऐसे करें फाइनल क्लीनिंग

पानी के हल्का गुनगुना होने पर उसे हटा दें. अब बर्तनों को साफ करने वाले स्टील स्क्रबर (जूना) पर थोड़ा सा डिशवॉश जेल या साबुन लगाएं. कड़ाही को हल्के हाथों से रगड़ना शुरू करें. आप देखेंगे कि बिना ज्यादा ताकत लगाए कालिख आसानी से छूट जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement