scorecardresearch
 

Guru Purnima Baby Names: एक्ट्रेस करिश्मा ने दिया बेटे को जन्म! गुरु पूर्णिमा पर जन्मे बच्चों के लिए चुनें ज्ञान और सफलता से भरे ये खास नाम

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बेटे को जन्म दिया है. अगर आपके घर भी इस शुभ पर्व पर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है, तो ज्ञान, प्रकाश और सफलता का प्रतीक ये सुंदर और अर्थपूर्ण नाम आपके बच्चे के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकते हैं.

Advertisement
X
करिश्मा तन्ना के घर नन्हा मेहमान आया है. (PHOTO:ITG/AI)
करिश्मा तन्ना के घर नन्हा मेहमान आया है. (PHOTO:ITG/AI)

Guru Purnima Baby Names: टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना के घर आज बच्चे की किलकारी गूंजी है. एक्ट्रेस ने गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बेटे को जन्म दिया है. इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया. गुरु पूर्णिमा हिंदू धर्म का एक बेहद पवित्र और शुभ पर्व माना जाता है. इस दिन गुरु की पूजा कर उनसे ज्ञान, सफलता और अच्छे भविष्य का आशीर्वाद लिया जाता है.

मान्यता है कि इस खास दिन जन्म लेने वाले बच्चों पर गुरु की विशेष कृपा बनी रहती है. यही वजह है कि कई माता-पिता अपने नवजात का नाम भी ऐसा रखना चाहते हैं, जिसका संबंध ज्ञान, सकारात्मकता और उज्ज्वल भविष्य से हो.  ऐसे में अगर आपके घर भी इस शुभ दिन नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है, तो इस आर्टिकल में आप हमको कुछ अर्थपूर्ण और खास नाम बताने जा रहे हैं, जो  आपके बच्चे के लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं.

गुरु पूर्णिमा पर जन्मे बेटे के नाम

  • वेदांश – वेदों का अंश
  • अद्वैत – जिसका कोई दूसरा न हो
  • ईशान – भगवान शिव का नाम
  • ऋत्विक – विद्वान और यज्ञ करने वाला
  • विहान – नई सुबह, नई शुरुआत
  • ध्रुव – अटल और दृढ़
  • समर्थ – सक्षम और शक्तिशाली
  • आर्यवीर – श्रेष्ठ और वीर
  • प्रज्ञान – बुद्धिमान
  • युग – नए समय का प्रतीक

गुरु पूर्णिमा पर जन्मी बेटी के नाम

Advertisement
  • प्रज्ञा – बुद्धि और विवेक
  • वेदिका – ज्ञान का स्थान
  • अन्विता – ज्ञान से जुड़ी हुई
  • आराध्या – पूजनीय
  • श्रेया – शुभ और श्रेष्ठ
  • ईशिता – समृद्धि और शक्ति
  • विदिशा – सही दिशा दिखाने वाली
  • आर्या – सम्माननीय और श्रेष्ठ
  • दिविशा – दिव्य प्रकाश
  • कियारा – उजाला और चमक

नाम चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान

बच्चे का नाम केवल उसकी पहचान नहीं होता, बल्कि उसके व्यक्तित्व का भी अहम हिस्सा माना जाता है. इसलिए ऐसा नाम चुनें जिसका अर्थ सकारात्मक हो, बोलने में आसान हो और भविष्य में भी सुनने में भी अच्छा लगे.

अगर नाम का संबंध किसी शुभ पर्व, धार्मिक मान्यता या संस्कृति से हो, तो उसका महत्व और भी बढ़ जाता है. गुरु पूर्णिमा जैसे पावन दिन जन्मे बच्चों के लिए ज्ञान, प्रकाश, सफलता और संस्कार का प्रतीक नाम चुनना शुभ माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि अच्छे अर्थ वाला नाम बच्चे के जीवन में पॉजिटिव एनर्जी और आत्मविश्वास देता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement