scorecardresearch
 

Jeera aloo Secret Ingredient: जीरा आलू बनाते समय डाल दें सिर्फ ये 1 चीज, दोगुना हो जाएगा स्वाद...आएगा ढाबे जैसा टेस्ट

जीरा आलू एक ऐसी सदाबहार डिश है जो हर भारतीय घर में अक्सर बनती है, लेकिन इसमें थोड़ा सा ट्विस्ट देकर यानी सिर्फ कसूरी मेथी मिलाकर आप इसके सिंपल स्वाद को कई गुना बढ़ा सकते हैं और इसे रेस्टोरेंट स्टाइल बना सकते हैं.

Advertisement
X
जीरा आलू खाने में काफी टेस्टी लगता है जो काफी जल्दी बनता है. (Photo: ITG)
जीरा आलू खाने में काफी टेस्टी लगता है जो काफी जल्दी बनता है. (Photo: ITG)

Jeera aloo Secret Ingredient: लंच बॉक्स हो फिर अचानक घर आए मेहमानों के लिए झटपट कुछ तैयार करना हो, जीरा आलू हमेशा सबसे पहला और बेस्ट ऑप्शन होता है. इसे बनाना जितना आसान होता है, यह खाने में भी उतना टेस्टी लगता है. हालांकि, कई बार रोजाना एक ही तरह से बने जीरा आलू खाकर लोग बोर हो जाते हैं और वह ढाबे या रेस्टोरेंट जैसा फ्लेवर घर पर मिस करते हैं. शेफ्स और कुकिंग एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस सादे से दिखने वाले आलू के स्वाद को आप सिर्फ एक सीक्रेट चीज की मदद से पूरी तरह बदल सकते हैं. वह जादुई चीज क्या है, इस बारे में जान लीजिए.

ये है वो सीक्रेट इंग्रेडिएंट

आमतौर पर लोग जीरा आलू में सिर्फ जीरा, हींग और बेसिक मसालों का इस्तेमाल करते हैं लेकिन यदि आप इसे और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो उसमें चुटकी भर कसूरी मेथी (Kasuri Methi) डाल दीजिए. सूखी मेथी की पत्तियां यानी कसूरी मेथी खाने में एक गहरा, हल्का कड़वा फ्लेवर जोड़ती हैं जो आलू के स्टार्च के साथ मिलकर बेहतरीन कॉम्बिनेशन बना लेती हैं.

इसे इस्तेमाल करने का सबसे सही तरीका यह है कि जब आपके जीरा आलू पूरी तरह पक कर तैयार होने वाले हों तब गैस बंद करने से ठीक एक मिनट पहले कसूरी मेथी को हथेलियों से रगड़कर सब्जी में ऊपर से डाल दें.

क्यों बढ़ जाता है इसका स्वाद?

आलू एक ऐसी सब्जी है जो अपने साथ मिलने वाले हर मसाले का फ्लेवर बहुत जल्दी सोख लेती है. कुकिंग जर्नल द स्प्राउस के मुताबिक, कसूरी मेथी को जब गर्म तेल या पकी हुई सब्जी के हल्के मॉइश्चर के साथ मिक्स किया जाता है तो इसके एसेंशियल ऑयल्स एक्टिव हो जाते हैं. यही वजह है कि यह सिंपल उबले हुए आलू और जीरे के कॉम्बिनेशन को एक रिच, रेस्टोरेंट जैसा हैवी और टेस्टी फ्लेवर दे देती है.

Advertisement

इन बातों का भी रखें ध्यान

यदि आप ढाबा स्टाइल जीरा आलू खाना चाहते हैं तो कसूरी मेथी के साथ एक और छोटी सी ट्रिक अपनाएं. आलू को उबालने के बाद तुरंत न काटें बल्कि उन्हें थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें या पूरी तरह ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद जब आप आलू काट कर फ्राई करेंगे तो वे कड़ाही में टूटेंगे नहीं और उनके ऊपर मसालों व कसूरी मेथी की कोटिंग बहुत शानदार तरीके से चढ़ जाएगी. आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा देसी घी भी मिला सकते हैं जो कसूरी मेथी के स्वाद को दोगुना करने का काम करता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement