scorecardresearch
 

Jaya Kishori Dance Video: जया किशोरी ने सिंदूर खेला में जमकर किया डांस, लाल बांधनी सूट में लगीं बेहद प्यारी, Video

जया किशोरी का सिंदूर खेला के दौरान सादगी भरा अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है. लाल बांधनी सूट, माथे पर सिंदूर और चेहरे पर प्यारी मुस्कान में वह बेहद खूबसूरत लगीं. उन्होंने मां दुर्गा को चुनरी ओढ़ाई, महिलाओं संग डांस किया और भजन गाते हुए विदाई दी.

Advertisement
X
जया किशोरी सिंदूर खेला में शामिल हुईं. (PHOTO:ITG)
जया किशोरी सिंदूर खेला में शामिल हुईं. (PHOTO:ITG)

Jaya Kishori Sindoor Khela Dance Video: कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी हमेशा अपनी सादगी और सादगी भरे लुक के लिए जानी जाती हैं  और उनकी यही सादगी हर बार लोगों का दिल जीत लेती है. जया किशोरी ने हाल ही में दुर्गा पंडाल पहुंची, जहां उन्होंने लोगों के साथ में सिंदूर खेला में भी हिस्सा लिया. सिंदूर खेला से अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमे वो लाल रंग के सूट में बेहद सुंदर लग रही हैं. 

इस दौरान जया किशोरी मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया और इसके साथ ही उन्होंने डांस-गाने के साथ मां विदाई भी दी. दशमी के दिन मां दुर्गा की मूर्ति के विसर्जन से पहले सिंदूर खेला की रस्म की जाती है, जिसमें सभी लोग एक-दूसरे को सिंदूर लगाते हैं. कथावाचक की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें उनके माथे और गालों पर सिंदूर लगा दिखाई दे रही है. 

लाल रंग में सजीं जया किशोरी 

कथावाचक जया किशोरी सिंदूर खेला के इस पावन अवसर पर बांधनी प्रिंट वाला एक  लाल सूट पहना है और गले में मैचिंग दुपट्टा ले रखा है. उनके लाल कुर्ते पर पारंपरिक सफेद रंग के बारीक मोटिफ्स बने हुए हैं. हाथों में उन्होंने मैरुन कलर की चूड़ियां पहन रखी हैं और कानों में स्टड इयररिंग्स पहने हैं.

​ जया किशोरी ने सिंदूर खेला में हिस्सा लिया. (PHOTO: Instagram@iamjayakishori) ​

सिंदूर में रंगी दिखीं कथावाचक 

Advertisement

हमेशा की तरह ही जया किशोरी ने अपने माथे पर छोटी-सी काली कलर की बिंदी लगा रखी है, जो उनके चेहरे पर बहुत अच्छी लगती है. उसके ऊपर सिंदूर से लंबा-सा टीका भी लगाया है और उनके गाल भी सिंदूर लगा हुआ है. सिंपल मेकअप, खुले बालों और सिंदूर में रंगी जया किशोरी बेहद खूबसूरत लग रही है. 

सिंदूर खेला में जया किशोरी ने किया डांस 

जया किशोरी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने मा दुर्गा को लाल रंग की चुन्नी ओढ़ाई. उनके चेहरे की स्माइल उनकी खुशी साफ जाहिर कर रही है, इसके बाद वो लोगों के साथ डांस भी करती नजर आ रही हैं. डांस करते हुए वो अपने मुंह भजन भी गा रही हैं और उनके साथ में दूसरी महिलाएं भी डांस कर रही हैं. 

बच्चे संग बच्ची बनीं जया किशोरी 

एक वीडियो में जया किशोरी ने अपने हाथों में छोटे से बच्चे को पकड़ा हुआ है और उसको ऊपर की तरफ उठाकर वो खुशी से उसको झूला रही हैं, इस समय उनके फेस पर बहुत क्यूट एक्सप्रेशन भी दिख रहे हैं. कथावाचक की यह मासूमियत उनको सुनने वाले लोगों को बहुत पसंद आती है. जया किशोरी को बहुत ही कम लोग ऐसे खुशी से झूमते-नाचते देखते हैं और यही वजह है कि उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

Advertisement


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement