scorecardresearch
 

JIO IPO Listing Ceremony: ईशा और आकाश अंबानी ने घंटी बजाकर की JIO IPO की लिस्टिंग, पूरे परिवार का दिखा 'हम साथ-साथ हैं मोमेंट'

अंबानी फैमिली जियो आईपीओ की लिस्टिंग के मौके पर एक साथ नजर आया. इस दौरान आकाश और ईशा अंबानी ने घंटी बजाकर जियो आईपीओ की लिस्टिंग की.

Advertisement
X
जियो की आईपीओ लिस्टिंग में एक साथ दिखी अंबानी फैमिली (Photo: ITG)
जियो की आईपीओ लिस्टिंग में एक साथ दिखी अंबानी फैमिली (Photo: ITG)

अंबानी परिवार के लिए आज बेहद गर्व और जश्न का मौका रहा है क्योंकि जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के शेयर आज 28 अक्टूबर 2026 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर शानदार प्रीमियम के साथ लिस्ट हो गए हैं. देश के सबसे बड़े आईपीओ में से एक यानी रिलायंस जियो (Jio Platforms) की मार्केट लिस्टिंग के दौरान पूरा परिवार एक साथ नजर आया. स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग की औपचारिक शुरुआत आकाश और ईशा अंबानी ने घंटी बजाकर की. इस दौरान मंच पर पूरा अंबानी परिवार एक साथ नजर आया.

इस ऐतिहासिक पल में परिवार के सदस्यों का एक साथ मुस्कुराते हुए और इस बड़ी उपलब्धि का जश्न बॉलीवुड फिल्म के 'हम साथ-साथ हैं' के मोमेंट की तरह नजर आ रहा था. 

ईशा और आकाश ने घंटी बजाकर की शुरुआत

ईशा और आकाश अंबानी ने इस मौके पर एक साथ घंटी बजाकर जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में ऐतिहासिक लिस्टिंग की. इस दौरान उनके साथ मुकेश अंबानी, नीता, अनंत, श्लोका और परिवार के सभी बच्चे भी मौजूद थे. 

इस मौके पर अनंत और ईशा ने मंच पर स्पीच भी दी. उन्होंने परिवार के लिए इस पल को बेहद अहम और गर्व कर देने वाला बताया. दोनों की स्पीच सुन मुकेश अंबानी काफी भावुक हो गए.

ईशा अंबानी ने पहना लाल सूट

इस खास मौके पर ईशा अंबानी बेहद सुंदर लुक में नजर आईं. उन्होंने पूरी तरह से लाल रंग का कुर्ता सेट पहना था जिसमें लाल रंग की पैंट्स थीं. इसमें एक सुंदर, लंबी A-लाइन बनावट है, जिसके सामने के हिस्से में पैनलिंग है और बीच में बटनों वाली पट्टी दी गई है. इसका ऊपरे हिस्से में ऊंची गोल नेकलाइन के साथ एक बेहतरीन कॉलर बैंड लगा है. 

Advertisement

इस कुर्ते के साथ ईशा ने लाल रंग की स्ट्रेट-कट पेंसिल पैंट पहनी हैं. उन्होंने अपने शानदार लुक को मैचिंग नुकीली लाल हील्स के साथ कंप्लीट किया जिससे उनका एक ही रंग वाला लुक और भी निखर कर सामने आया.

खुले बाल, डायमंड ईयररिंग्स और सटल मेकअप में ईशा बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

नीता अंबानी भी दिखीं बेहद खूबसूरत

नीता अंबानी ने इस खास मौके पर सफेद रंग की सिल्क की साड़ी पहनी थी जिस पर हल्के नीले रंग का खूबसूरत प्रिंट था. इस पर मोर और हाथ बने दिख रहे थे. उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए गले में मोतियों का नेकलेस, डायमंड ईयररिंग्स, हाथ में हीरे के कंगन और अंगूठी पहनी थी. 

भारतीय कॉर्पोरेट जगत के इस सबसे बड़े मील के पत्थर पर परिवार की यह बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रही, जिसे लोगों ने एक परफेक्ट फैमिली मोमेंट करार दिया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement