How To Use Sugar In Home: किसी के मुंह से जब भी चीनी का नाम सुनते हैं तो सबसे पहले चाय, कॉफी, मिठाई या किसी मीठे पकवान का नाम दिमाग में आता है. आमतौर पर चीनी को यही सब चीजें बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. आपके घर में भी ऐसा ही होता है? इस सवाल का जवाब हां ही होगा, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आपकी रसोई में रखी चीनी कई ऐसे कमाल के काम भी कर सकती है जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं.
चीनी न केवल खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि घर की छोटी-छोटी परेशानियों को दूर करने में भी मददगार साबित हो सकती है. चाहे फूलों को ज्यादा दिनों तक ताजा रखना हो, हाथों से जिद्दी बदबू हटानी हो, स्किन को मुलायम बनाना हो या कुछ दाग-धब्बों से छुटकारा पाना हो, चीनी आपके कई कामों को आसान कर सकती है. आज हम आपको चीनी के कुछ ऐसे इस्तेमाल बताने वाले हैं, जिन्हें जानकर आप कहेंगे कि पहले क्यों नहीं बताया.
1. फूलों को लंबे समय तक रखें ताजा: अगर आपके घर में गुलदस्ते में रखे फूल जल्दी मुरझा जाते हैं, तो उसके पानी में एक-दो चम्मच चीनी मिला दें. इससे फूलों को पोषण मिलता है और वो ज्यादा समय तक फ्रेश बने रहते हैं.
2. स्किन के लिए नेचुरल स्क्रब: चीनी को नारियल तेल या शहद के साथ मिलाकर स्क्रब की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे डेड स्किन सेल्स हट जाते हैं और स्किन मुलायम महसूस होती है.
3. हाथों से ग्रीस और बदबू हटाएं: खाना बनाते समय हाथों में अगर तेल, ग्रीस या लहसुन-प्याज की बदबू रह जाए तो थोड़ी चीनी और साबुन मिलाकर हाथ धो लें. इससे हाथ जल्दी साफ हो सकते हैं.
4. होंठों को बनाएं मुलायम: सूखे और फटे होंठों के लिए चीनी का हल्का स्क्रब काफी मददगार हो सकता है. थोड़ी चीनी और शहद मिलाकर होंठों पर धीरे-धीरे रगड़ें.
5. कुकीज और बेकिंग में बढ़ाए स्वाद: बेकिंग के दौरान चीनी सिर्फ चीजों को मीठा करने के लिए ही नहीं, बल्कि कुकीज और केक को बेहतर टेक्शचर और गोल्डन कलर देने में भी मदद करती है.
6. कपड़ों के दाग हटाने में मददगार: कुछ हल्के दागों पर चीनी का पेस्ट लगाकर थोड़ी देर छोड़ने के बाद धोया जा सकता है. इससे दाग हल्के पड़ने में मदद मिल सकती है.
7. घास के दाग साफ करने का आसान तरीका: बच्चों के कपड़ों या जूतों पर लगे घास के निशानों को हटाने के लिए चीनी और पानी का पेस्ट बनाकर लगाया जा सकता है. इसके बाद नॉर्मल तरीके से धो लें.
8. बेक्ड चीजों को लंबे समय तक रखें फ्रेश: कुकीज या केक के डिब्बे में थोड़ी चीनी रखने से उनमें नमी बैलेंस रह सकती है, जिससे वो ज्यादा समय तक ताजा बने रहते हैं.
9. गर्म खाने से जली जीभ को दें राहत: अगर गलती से बहुत गर्म खाना खा लिया है, तो थोड़ी सी चीनी जीभ पर रखकर धीरे-धीरे घुलने दें. इससे जलन कुछ कम महसूस हो सकती है.