scorecardresearch
 

Induction Uses At Home: क्या आपके घर में भी है इंडक्शन? 90% लोग नहीं जानते इसके ये 6 अनोखे इस्तेमाल, आपके भी आएंगे काम

Induction Uses At Home: ज्यादातर लोग इंडक्शन का इस्तेमाल सिर्फ खाना बनाने के लिए करते हैं, लेकिन ये आपके कई कामों को चुटकियों में हल कर सकता है. आज हम आपको इंडक्शन के उन इस्तेमालों के बारे में बताएंगे, जो शायद ही आपको पता होंगे.

Advertisement
X
इंडक्शन पर आप आसानी से चॉकलेट पिघला सकते हैं. (Photo: ITG)
इंडक्शन पर आप आसानी से चॉकलेट पिघला सकते हैं. (Photo: ITG)

Induction Uses At Home: गैस की खपत बचाने और गर्मियों में खाना पकाने का काम आसान करने के लिए आज कल ज्यादा घरों में इलेक्ट्रिक इंडक्शन होता है. लेकिन घरों में अक्सर इंडक्शन का इस्तेमाल सिर्फ चाय बनाने, सब्जी पकाने या खाना गर्म करने के लिए किया जाता है. कुछ लोग इंडक्शन पर रोटियां भी पकाने लगे हैं, लेकिन इसके आगे वो लोग सोच ही नहीं पाते हैं. आपको जानकर हैरानी होगा कि इंडक्शन सिर्फ और सिर्फ खाना, चाय या रोटियां बनाने के लिए ही काम नहीं आता है.

इंडक्शन, घर और रसोई के कई दूसरे घरेलू कामों को भी आसाना करने में आपकी मदद कर सकता है. इसकी तेज और नियंत्रित गर्मी की वजह से इंडक्शन सिर्फ खाना पकाने तक सीमित नहीं है. आज हम आपको इंडक्शन के ऐसे इस्तेमाल बताने वाले हैं, जिनके बारे में शायद आपने पहले कभी नहीं सुना होगा.

1. मोमबत्ती बनाने का काम होगा आसान: अगर आपको घर पर मोमबत्ती बनाना पसंद है, तो इंडक्शन आपके लिए काफी काम का साबित हो सकता है. इसमें आप बिना आग के वैक्स को आसानी से पिघला सकते हैं. इससे सीमित गर्मी निकलती है, जो वैक्स को जलने नहीं देती और काम भी सुरक्षित तरीके से हो जाता है.

2. घर पर साबुन बनाने में भी आता है काम: आजकल लोग घर की बनी चीजें इस्तेमाल करना काफी पसंद करते हैं. इनमें साबुन भी शामिल है. घर पर साबुन बनाने के लिए इंडक्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें साबुन का बेस या एसेंशियल ऑयल्स को धीरे-धीरे गर्म किया जा सकता है. इससे ये सब सामान जलता नहीं है और साबुन अच्छी बनती है. 

3. चॉकलेट पिघलाने के लिए: कई बार चॉकलेट पिघलाते समय वो जल जाती है या ढंग से पिघल नहीं पाती है. इंडक्शन का सटीक तापमान चॉकलेट को आसानी से और स्मूद तरीके से पिघलाया जा सकता है. बेकिंग करने वालों के लिए ये काफी फायदेमंद है.

4. मक्खन से घी निकालने के लिए: अगर आप मक्खन से घी तैयार करना चाहते हैं, तो इंडक्शन आपकी मदद सकता है. धीमी और कंट्रोल्ड गर्मी की वजह से मक्खन जलता नहीं है और वो आसानी से निकल जाता है.

Advertisement

5. चाय, कॉफी या पानी को लंबे समय तक रखे गर्म: सर्दियों में कई बार चाय या कॉफी जल्दी ठंडी हो जाती है. ऐसे वक्त में इंडक्शन आपके बहुत काम आ सकता है. इसकी मदद से आप किसी इंडक्शन वाले बर्तन में पानी, चाय या कॉफी को लंबे समय तक एक जैसे तापमान पर गर्म रख सकते हैं.

6. बंद होने पर बन जाता है काम का प्लेटफॉर्म: इंडक्शन का ग्लास टॉप पूरी तरह से सपाट होता है. जब ये बंद रहता है, तब इसे आप  वर्कस्टेशन के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. छोटे-मोटे किचन कामों के दौरान ये काफी काम आता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement