scorecardresearch
 

How To Store Ginger: फ्रिज में रखने पर भी जल्दी खराब हो जाती है अदरक? ये 4 ट्रिक्स लंबे समय तक रखेंगी फ्रेश

How To Store Ginger: अक्सर फ्रिज में रखने पर भी अदरक जल्दी खराब हो जाती है. इसके पीछे उसे स्टोर करने का गलत तरीका होता है. अगर उसे फ्रिज में सही तरीके से स्टोर किया जाए तो इसे लंबे समय तक फ्रेश रखा जा सकता है. चलिए जानते हैं अदरक को स्टोर करने के सही तरीके.

Advertisement
X
अदरक को कभी भी फ्रिज में धोकर नहीं रखना चाहिए. (Photo: ITG)
अदरक को कभी भी फ्रिज में धोकर नहीं रखना चाहिए. (Photo: ITG)

How To Store Ginger: चाय को कड़क बनाना हो या फिर किसी भी सब्जी का स्वाद बढ़ाना हो, जिस एक चीज को लोग याद करते हैं वो है अदरक. अदरक रसोई का वो छोटा सा खजाना है, जो हर चीज में जादू भर देता है. चाय में जब इसका तीखा स्वाद और खुशबू आती है, तो एकदम झटपट एनर्जी का एहसास होता है. सब्जियों में थोड़ी सी अदरक डालते ही स्वाद चार गुना बढ़ जाता है और काढ़े में इसकी फ्रेशनेस आपकी सेहत को फायदा पहुंचाता है.

ऐसे में लोग ज्यादा सा अदरक लाकर फ्रिज में रख लेते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि फ्रिज में रखी अदरक कुछ ही दिनों में या तो सड़ने लगती है या फिर उसका रंग बदल जाता है. इसके साथ ही इसमें फंगस तक लग जाती है. लेकिन सवाल ये है कि ऐसा आखिर होता क्यों है. तो इसके पीछे अदरक को गलत तरीके से स्टोर करना होता है. अदरक को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए केवल फ्रिज में डाल देना काफी नहीं है. चलिए जानते हैं क्या है फ्रिज में अदरक को स्टोर करने का तरीका.

1. अदरक को धोकर रखने की न करें गलती: अक्सर आप ज्यादातर सब्जियों को फ्रिज में धोकर रखते हैं. यही आप अदरक के साथ भी करते हैं, लेकिन यही उसके खराब होने का सबसे बड़ा कारण है और आपकी सबसे बड़ी गलती. गीली अदरक में नमी बढ़ जाती है और उसमें फंगस लगने लगती है. इसलिए अदरक को फ्रिज में रखने से पहले बिना धोए, बिना छिले और सूखा ही स्टोर करें. 

Advertisement

2. पेपर टॉवल का जादू: अदरक थोड़ी नमी खुद भी छोड़ती है. अगर ये नमी कंटेनर में आ जाए, तो अदरक चिपचिपी या काली होकर खराब हो सकती है. इससे बचने का आसान तरीका ये है कि अदरक को सूखे पेपर टॉवल में लपेटकर रखें. ये एक्स्ट्रा नमी सोख लेगा और अदरक लंबे समय तक फ्रेश रहेगी.

3. एयरटाइट कंटेनर या जिप‑लॉक बैग: अगर आप अदरक को खुला रखते हैं तो वो बहुत जल्दी खराब हो जाता है. हवा में रखने से वो जल्दी सूख जाती है और खुशबू भी उड़ जाती है. इसलिए फ्रिज में अदरक को एयरटाइट कंटेनर या जिप‑लॉक बैग में रखें. इससे न सिर्फ अदरक फ्रेश रहेगी, बल्कि फ्रिज की बाकी चीजो की गंध भी इसे नहीं लगेगी.

4. फ्रिज में सही जगह पर करें स्टोर: अदरक को फ्रिज के सामान्य शेल्फ पर रखने से बचें। इसके बजाय उसे क्रिस्पर या वेजिटेबल ड्रॉअर में रखें। यहाँ तापमान और नमी का संतुलन सही रहता है — न बहुत ठंड, न ज्यादा नमी। इसका फायदा यह होगा कि अदरक कुरकुरी और ताज़ा लंबे समय तक रहेगी।

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement