scorecardresearch
 

HOW TO CLEAN GRAPES: अंगूरों को बनाएं 100% केमिकल फ्री! घर की इन 2 चीजों से करें साफ, जानें धोने का सही तरीका

गर्मियों में रसदार अंगूर सेहत के लिए वरदान हैं, लेकिन उन पर छिपे जहरीले पेस्टिसाइड नुकसानदेह हो सकते हैं. सिर्फ पानी से धोना काफी नहीं है. आप घर में मौजूद कुछ चीजों के इस्तेमाल से अंगूरों को पूरी तरह सुरक्षित और केमिकल-मुक्त बना सकते हैं.

Advertisement
X
अंगूर को पानी से धोना काफी नहीं होता है.  (PHOTO:ITG/AI)
अंगूर को पानी से धोना काफी नहीं होता है. (PHOTO:ITG/AI)

HOW TO CLEAN GRAPES: आम, तरबूज और अंगूर  सबसे ज्यादा गर्मियों में लोग इन रस वाले फल खाते हैं, जो शरीर को ठंडक भी पहुंचाते हैं. अगर आप भी अंगूर खाना पसंद करते हैं तो यह जान लीजिए कि अगर आप अंगूरों को सही तरीके से साफ नहीं करते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक भी बन सकते हैं. क्योंकि ताजें अंगूर देखने में जितने चमकदार और टेस्टी लगते हैं, उतने ही उनमें छिपे पेस्टिसाइड और धूल भी हो सकते हैं.

अंगूर गुच्छों में उगते हैं और उनकी पतली स्किन के कारण उन पर केमिकल आसानी से चिपक जाते हैं. इसलिए सिर्फ पानी से धोना हमेशा काफी नहीं होता है. इसलिए हमेशा ही अंगूरों को अच्छी तरह से धोना जरूरी होता है, ताकि उनमें मौजूद सभी कीटाणु आसानी से निकल जाएं.

अच्छी बात यह है कि आप घर में मौजूद रहने वाली आम चीजों से अंगूर को सुरक्षित तरीके से साफ कर सकते हैं. उन चीजों के बारे में जानते हैं कि जिनसे अंगूर धोने से वो पूरी तरह पेस्टिसाइड फ्री हो जाते हैं. 

अंगूर में ज्यादा पेस्टिसाइड क्यों होते हैं?

अंगूर पर अक्सर कीड़े, फंगस और फफूंदी लगने का खतरा ज्यादा रहता है, इसलिए किसानों इन पर कई बार स्प्रे करते हैं. इनके गुच्छे छोटे और घने होते हैं, जिससे केमिकल आसानी से फंस जाते हैं और जब हम इनको बिना धोए खाते हैं तो यह हमारे पेट के अंदर चले जाते हैं. 

Advertisement

इस तरीके से अंगूरों को करें साफ

पहले साफ पानी से धोएं

सबसे पहले अंगूर को ठंडे बहते पानी में 20 से 30 सेकंड तक धोएं. हाथों से हल्के से रगड़ें ताकि धूल और सतह पर मौजूद गंदगी निकल जाए. 

बेकिंग सोडा के घोल में भिगोएं

इसके बाद आप अंगूरों को बेकिंग सोडा के घोल में भिगोकर रखें, इसे सबसे असरदार तरीका माना जाता है. इसके लिए आपको एक लीटर पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाना है और फिर इस पानी में अंगूरों  को पूरे 10 से 15 मिनट तक भिगोकर रखना है, उसके बाद साफ पानी से अंगूरों को धो लें. बेकिंग सोडा का अल्कलाइन नेचर पेस्टिसाइड को तोड़ने में काम आता है. 

सिरके का करें इस्तेमाल

सिरका बैक्टीरिया और कीटाणुओं को खत्म करने में मदद करता है. एक भाग सिरका और 3 भाग पानी मिलाकर अंगूर को पांच से 10 मिनट तक भिगोकर रखें. फिर साफ पानी से धो लें ताकि इससे टेस्ट पर कोई असर न पड़े.

हल्के से रगड़ें और सुखाएं

बेकिंग सोडा और सिरके वाले पानी में अंगूरों को भिगोने के बाद साफ पाने से धो लें. उसके बाद अंगूरों को हल्के से हाथ या साफ कपड़े से रगड़ें. इससे बचा हुआ पेस्टिसाइड निकल जाता है. इसके बाद उन्हें सूखा लें, ताकि वे ज्यादा समय तक फ्रेश रह सकें. 


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement