scorecardresearch
 

बिना झंझट निकल जाएगा 1 किलो मूंगफली का छिलका, मास्टरशेफ ने बताया देसी जुगाड़

How to Remove Peanut Skins: मूंगफली में भरपूर प्रोटीन होता है, लेकिन इसके छिलके उतारना काफी थकान भरा काम है. मास्टरशेफ ने एक आसान देसी तरीका शेयर किया है, जिसमें आप मिनटों में किलो भर मूंगफली छील सकते हैं. इस जादुई ट्रिक से आपका समय और मेहनत दोनों ही बच जाएंगे.

Advertisement
X
मूंगफली का रोस्ट करते समय नमक डाला जाता है. (PHOTO:ITG)
मूंगफली का रोस्ट करते समय नमक डाला जाता है. (PHOTO:ITG)

How to Remove Peanut Skins: बादाम और अखरोट की तरह ही मूंगफली के ऊपर की स्किन को हटाने में काफी मेहनत करनी पड़ती है और इस वजह इनको खाने में भी लोग आलस करते हैं. मूंगफली में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है और इसको गरीबों का बादाम भी कहा जाता है. मूंगफली में 100 ग्राम में लगभग 25 से 26 ग्राम प्रोटीन होता है, इसलिए इसे खाना हेल्दी होता है.

लेकिन बाजार से खरीदने में पैकेट में 10 रुपये बहुत कम आता है जबकि आप वैसे खुली मूंगफली ज्यादा खरीद सकते हैं. लेकिन उन मूंगफलियों का छिलका निकालने में काफी मेहनत करनी पड़ती है और अगर आप उस मेहनत से बचना चाहते हैं और आपको मूंगफली को छीलने में बहुत आलस आता है तो आप एक आसान ट्रिक आजमा सकते हैं, जो आपकी इस समस्या का चुटकियों में समाधान कर देगी. 

मास्टरशेफ की विनर रह चुकीं पंकज भदौरिया ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम वीडियो में एक ऐसा देसी जुगाड़ बताया है, जिससे मूंगफली छीलना मिनटों का काम बन जाएगा. सबसे अच्छी बात यह है कि इस आसान तरीके से आप मिनटों में ही 1 किलो मूंगफली बी छील लेंगे और इस ट्रिक के लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी.

मूंगफली का छिलका उतारने का तरीका

मूंगफली का छिलका उतारने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है, बस रसोई से जाकर लहसुन और प्याज के साथ आने वाली जाली को लेना है. फिर आपको उस जाली में मूंगफली डालनी है और फिर उसे हल्के हाथों से रगड़े. यकीन मानिए, जैसे ही आप कपड़ा खोलेंगे, आपको दिखेगा कि ज्यादातर छिलके खुद ही अलग हो चुके हैं. यह तरीका इतना आसान है कि इसमें न ज्यादा मेहनत लगती है और न ही समय. 

Advertisement

इस देसी तरीके की सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी महंगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं पड़ती. यह बिल्कुल घरेलू, आसान और समय बचाने वाला तरीका है, अगली बार जब भी आपके घर मूंगफली आए तो आप इस ट्रिक से उसका छिलका निकाल सकते हैं. 

छिलका उतारने के अन्य तरीके 

हवा से अलग करें छिलके

छिलकों को मूंगफली से अलग करने के लिए मूंगफली को किसी बड़ी थाली या बर्तन में डालें और हल्के-हल्के फूंक मारें या पंखे के नीचे रखें. हल्के छिलके नीचे उड़ जाएंगे.

मूंगफली को पहले भून लें

इसके अलावा मूंगफली को छिलने पहले हल्का-सा रोस्ट कर लें और इससे उसका छिलका सूखकर ढीला हो जाता है और आसानी से निकलने लगता है. भूनने के बाद मूंगफली को थोड़ा ठंडा होने दें, ताकि आप आराम से उसे संभाल सकें.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement