scorecardresearch
 

Eyebrow Growth Tips: क्या आपकी आईब्रो भी हो रही है पतली? ऐसे बनाएं इन्हें घना और सुंदर

Eyebrow Growth Tips: अगर लगातार थ्रेडिंग या उम्र के असर के कारण आपकी आईब्रो का वॉल्यूम कम हो गया है और वो पतली नजर आने लगी हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. कुछ बेहद असरदार और आसान ट्रिक्स को अपनाकर आप घर बैठे ही अपनी भौहों को दोबारा नेचुरल तरीके से घना, मोटा और खूबसूरत बना सकते हैं.

Advertisement
X
आइब्रो को ऐसे बनाएं घना (Photo: ITG)
आइब्रो को ऐसे बनाएं घना (Photo: ITG)

Eyebrow Growth Tips: चेहरे की खूबसूरती को उभारने में हमारी आईब्रो (भौहों) का सबसे बड़ा रोल होता है. परफेक्ट शेप और घनी आईब्रो न सिर्फ आपकी आंखों को अट्रैक्टिव बनाती हैं बल्कि पूरे चेहरे का लुक बदल देती हैं. लेकिन आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी, खराब डाइट, केमिकल प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल और हार्मोनल बदलावों के कारण बहुत से लोग आईब्रो थिनिंग यानी भौहों के पतले होने की समस्या से जूझ रहे हैं.

कई बार बार-बार थ्रेडिंग या प्लकिंग कराने से भी वहां के हेयर फॉलिकल्स डैमेज हो जाते हैं जिससे बालों की ग्रोथ रुक जाती है. अगर आपकी आईब्रो भी पहले जैसी मोटी और घनी नहीं रह गई हैं तो कुछ खास तरीके आपकी इस समस्या को दूर कर सकते हैं और आपको मनचाहा लुक वापस दिला सकते हैं.

डर्मेटोलॉजिस्ट की खास ट्रिक्स 

अरंडी के तेल का इस्तेमाल: डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार, अरंडी यानी कैस्टर ऑयल में मौजूद रिसिनोलेइक एसिड बालों के फॉलिकल्स को पोषण देता है. यह आपके सिर के बालों और भौंहों दोनों के लिए बहुत अच्छा होता है. रोज रात को सोने से पहले मस्कारा ब्रश या कॉटन बड की मदद से इसे आईब्रो पर लगाएं. आपको कुछ ही समय में अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा.

ओवर-प्लकिंग और थ्रेडिंग से दूरी: आईब्रो को दोबारा घना करने के लिए कम से कम 6 से 8 हफ्तों तक थ्रेडिंग, वैक्सिंग या प्लकिंग पूरी तरह बंद कर दें ताकि नए बालों को उगने का पूरा समय मिल सके.

Advertisement

जब हम बार-बार थ्रेडिंग, प्लकिंग (प्लकर से बाल निकालना) या वैक्सिंग करवाते हैं तो बालों को उनकी जड़ों से खींचा जाता है. लगातार ऐसा करने से उन फॉलिकल्स को बार-बार ट्रॉमा या झटका पहुंचता है जिससे वे कमजोर हो जाते हैं.

नतीजा यह होता है कि उस जगह से नए बाल उगना ही बंद हो जाते हैं और आईब्रो का शेप स्थायी रूप से पतला होने लगता है. इसीलिए 6 से 8 हफ्तों तक गैप लेने की सलाह दी जाती है. 

एलोवेरा जेल से मॉइस्चराइजेशन: एलोवेरा में एलोएनीन नामक तत्व होता है जो बालों के विकास को बढ़ावा देता है. फ्रेश एलोवेरा जेल से आईब्रो की हल्की मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है.

डाइट में शामिल करें न्यूट्रिएंट्स: आईब्रो के बालों को अंदरूनी पोषण देने के लिए अपनी डाइट में विटामिन-ई, आयरन, जिंक और प्रोटीन से भरपूर चीजें जैसे अंडे, नट्स, हरी पत्तेदार सब्जियां और बीज शामिल करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement