scorecardresearch
 

नीता अंबानी भक्ति में रंगीं, भगवान कृष्ण के मोटिफ वाली साड़ी पहन एंटीलिया में की पूजा; लुक ने जीता दिल

एंटीलिया में रखी गई एक पूजा के दौरान नीता अंबानी ने भगवान श्रीकृष्ण से प्रेरित खूबसूरत आइवरी साड़ी पहनकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. एंटीक जरी की कढ़ाई, कृष्ण मोटिफ, डायमंड जूलरी और सिंपल मेकअप के साथ उनका यह ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.

Advertisement
X
नीता अंबानी की साड़ी पर भगवान कृष्ण के मोटिफ बने थे. (Photo: ITG)
नीता अंबानी की साड़ी पर भगवान कृष्ण के मोटिफ बने थे. (Photo: ITG)

जब भी भारतीय संस्कृति को फैशन का रूप देकर लोगों के सामने पेश करने की बात आती है तो सबसे पहले अंबानी फैमिली की लेडीज का नाम आता है. नीता अंबानी से लेकर ईशा अंबानी तक देश-विदेश के इवेंट्स में भारतीय फैशन को फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं. हाल ही में नीता अंबानी ने एक बार फिर कुछ ऐसा ही किया. हर बार अपनी साड़ी और स्टाइल से लोगों का ध्यान खींचने वाली नीता अंबानी ने अपने घर में हुई एक पूजा के दौरान इतनी खूबसूरत साड़ी पहनी की सभी देखते रह गए.  

इस पूजा में नीता अंबानी ने भगवान श्रीकृष्ण से प्रेरित खूबसूरत आइवरी साड़ी पहनी, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया. उनकी साड़ी से लेकर जूलरी और मेकअप तक, हर चीज बेहद एलिगेंट और ट्रेडिशनल नजर आई. उनकी साड़ी में भारतीय संस्कृति, बारीक कारीगरी और रॉयल एलिगेंस का खूबसूरत कॉम्बिनेशन देखने को मिला.  

पूजा में दिखा नीता अंबानी का कृष्ण-इंस्पायर्ड लुक
मेकअप आर्टिस्ट स्मौरव रॉय ने 19 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम पर नीता अंबानी का एक वीडियो शेयर किया. वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि नीता अंबानी अपने घर में हुई पूजा के लिए खास कृष्ण-इंस्पायर्ड लुक में नजर आईं. ये वीडियो मिनटों में वायरल हो गया और उनका लुक भी चर्चा में आ गया.

नीता अंबानी (Photo: Instagram/@souravv_roy_)


आइवरी साड़ी में दिखी भारतीय शिल्पकला की खूबसूरती
नीता अंबानी ने आइवरी कलर की जो साड़ी पहनी थी वो भारतीय कारीगरी का शानदार उदाहरण थी. लाइट आइवरी रंग की इस खूबसूरत साड़ी पर हाथों से एंटीक गोल्ड और सिल्वर जरी की बारीक कढ़ाई की गई थी. साड़ी पर भगवान श्रीकृष्ण और गाय से जुड़े खूबसूरत मोटिफ बने थे. ये मोटिफ्स उनकी साड़ी को और भी खास बना रही थी.

नीता अंबानी की साड़ी का सबसे खूबसूरत और खास हिस्सा इसका बॉर्डर था, जो बेहद आकर्षक लग रहा था. बॉर्डर पर फूलों का डिजाइन, जियोमैट्रिक पैटर्न और कृष्णा-इंस्पायर्ड मोटिफ बनाए गए थे. वहीं, इसका ऑर्गेंजा पल्लू स्कैलप्ड बॉर्डर के साथ बेहद खूबसूरत लग रहा था.

नीता अंबानी (Photo: Instagram/@souravv_roy_)


मैचिंग ब्लाउज ने बढ़ाई लुक की खूबसूरती
नीता अंबानी ने इस साड़ी के साथ आइवरी कलर का मैचिंग एम्ब्रॉयडर्ड ब्लाउज पहना था. इस गोल नेकलाइन और हाफ स्लीव्स ब्लाउज को बारीक कढ़ाई से सजाया गया था. इसका डिजाइन पूरी तरह उभरकर सामने आ रहा था, जो उनके लुक में जान डालने का काम कर रहा था.

Advertisement
नीता अंबानी (Photo: Instagram/@souravv_roy_)

डायमंड जूलरी ने जोड़ा रॉयल टच
नीता अंबानी की बात हो उनकी जूलरी की चर्चा ना की जाए ऐसा होना थोड़ा मुश्किलल है. उन्होंने अपने इस खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक को और खास बनाने के लिए अपने पर्सनल कलेक्शन से शानदार डायमंड जूलरी पहनी. नीता अंबानी ने साड़ी के साथ लेयर्ड डायमंड नेकलेस, फ्लोरल डिजाइन वाले मैचिंग इयररिंग्स और डायमंड ब्रेसलेट्स पहने. इसके साथ ही उनके हाथों में बड़ी कॉकटेल रिंग भी नजर आई, जो बेहद खूबसूरत थी. जूलरी ने उनके लुक में रॉयल और क्लासी टच जोड़ दिया.

नीता अंबानी (Photo: Instagram/@souravv_roy_)


सिंपल मेकअप और फूलों वाला जूड़ा बना लुक की जान
नीता अंबानी ने मेकअप को बेहद सॉफ्ट और नेचुरल रखा. उन्होंने माथे पर छोटी-सी लाल बिंदी लगाई हुई थी. ये उनके ट्रेडिशनल लुक को और निखार रही थी. हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने बीच से मांग निकालकर लो बन बनाया हुआ था, जिसे ताजे गुलाबी फूलों से सजाया गया था. इस सिंपल लेकिन खूबसूरत हेयरस्टाइल ने उनके पूरे कृष्ण-इंस्पायर्ड लुक को शानदार अंदाज में पूरा किया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement