Aloo Mooli ki Thechwani: बिना काटे पहाड़ी स्टाइल में बनाएं आलू-मूली की सब्जी, मजे से खाएंगे घरवाले, 20 मिनट में होगी तैयार
रोजाना एक जैसा खाना खाकर हर कोई बोर हो जाता है, लेकिन अब टेंशन लेने जरूरत नहीं है. आप लंच में उत्तराखंड की पारंपरिक और स्वादिष्ट आलू-मूली की थिचवानी ट्राई कर सकते हैं. यह पहाड़ी डिश बनाने में बेहद आसान है और चावल के साथ इसका स्वाद लाजवाब लगती है. आइए आपको इसे बनाने के आसान तरीका बताते हैं.
Advertisement
X
आलू-मूली में जखिया तड़का लगाकर सब्जी बनाएं. (PHOTO:AI)
Aloo Mooli ki Thechwani: उत्तराखंड अपनी खूबसूरत वादियों, नदी-झरने के अलावा अपने पहाड़ी खाने के लिए भी खूब जाना जाता है. पहाड़ी खाना टेस्टी होता है और इसे बनाने में भी बिल्कुल समय नहीं लगता है. रोजाना एक जैसा दाल-चावल और रोटी-सब्जी खाकर अगर आप भी बोर गए हैं, तो आप एक बार आलू-मूली थिचवानी ट्राई कर सकते हैं.
आजतक आपने आलू और मूली को अलग-अलग बनाकर खाया होगा, लेकिन एक बार इन दोनों को साथ में बनाकर खाएं, आप इस डिश के फैन हो जाएंगे. उत्तराखंड में इस डिश को आमतौर पर दोपहर के समय चावल के साथ खाने के लिए बनाया जाता है. यह खासकर कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों की फेमस पारंपरिक डिश है, जो आलू और मूली को काटने की बजाय थींचकर बनाई जाती है. सबसे अच्छी बात यह है कि इस आप घर पर आसानी से बना सकते हैं.
आइए आपको आलू-मूली थिचवानी की आसान रेसिपी बताते हैं, बस कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके आप इस डिश को लंच में बना सकते हैं.