scorecardresearch
 

AI की संभाली स्टीयरिंग, सबसे मुश्किल ट्रैक पर दौड़ाई कार और बना दिया रिकॉर्ड

दुनियाभर में सेल्फ ड्राइविंग कार पर काम चल रहा है. अलग-अलग कंपनियां ऑटोनॉमस ड्राइविंग पर काम कर रही हैं. मगर शाओमी अपनी सेल्फ ड्राइविंग कार को एक अलग लेवल पर ले गई है. कंपनी ने अपनी सेल्फ ड्राइविंग कार को ट्रैक पर उतारा दिया. इस कार ने ट्रैक पर उतरकर मुश्किल लैप को पूरा करते हुए रिकॉर्ड बनाया है.

Advertisement
X
Xiaomi YU7 GT को कंपनी ने मई में चीनी मार्केट में लॉन्च किया है. (Photo: Xiaomi)
Xiaomi YU7 GT को कंपनी ने मई में चीनी मार्केट में लॉन्च किया है. (Photo: Xiaomi)

Xiaomi को हम उनके स्मार्टफोन्स के लिए जानते हैं. कुछ लोग टीवी और दूसरे अप्लयांस के लिए भी जानते हैं, लेकिन ये कंपनी तेजी से इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट आगे बढ़ रही है. वैसे तो ब्रांड की इलेक्ट्रिक कार भारतीय बाजार में नहीं आती है. चीनी मार्केट में मिलने वाली ये गाड़ियां लगातार रिकॉर्ड बना रही है. 

कुछ वक्त पहले ही शाओमी की इलेक्ट्रिक सेडान एसयू 7 अल्ट्रा (SU7 Ultra) और वाईयू7 जीटी एसयूवी (YU7 GT SUV) ने नूर्बुर्गिंग नॉर्डश्लाइफ (Nürburgring Nordschleife) टेस्ट ट्रैक पर अपने पिछले स्पीड रिकॉर्ड्स को तोड़ा है. अब शाओमी की कार ने इस ट्रैक पर ऑटोनॉमस लैप पूरा किया है. 

कितने देर पर पूरा किया लैप?

शाओमी वाईयू7 जीटी ने इस पूरे लैप को बिना किसी ड्राइव के पूरा किया है. ये दुनिया के सबसे मुश्किल ट्रैक्स में से एक है, जिस पर शाओमी की कार बिना किसी ड्राइवर के दौड़ रही थी. इस कार ने सिर्फ 10 मिनट और 29.483 सेकंड में लैप पूरा किया है. कंपनी की मानें, तो इस पूरे प्रयास में किसी भी ह्यूमन इंटरवेंशन की जरूरत नहीं पड़ी है. 

यह भी पढ़ें: फुल फैमिली होगी फिट! धांसू 7-सीटर SUV की बुकिंग शुरू

Advertisement

हालांकि, लैप टाइम शाओमी वाईयू7 जीटी के पिछले रिकॉर्ड से ज्यादा है. मई में कार ने सिर्फ 7 मिनट और 22.755 सेकंड में इस लैप को पूरा किया था. हालांकि, उस वक्त कार को एक इंसान चला रहा था और इस बार AI के हाथों में कार की स्टीयरिंग थी. कंपनी ने इसका वीडियो चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर पोस्ट किया है. 

शाओमी का कहना है कि ये सिर्फ एक शुरुआत है. ब्रांड ने बताया, 'भले ही ये अचीवमेंट वाईयू7 जीटी की हार्डवेयर लीमिट्स से बहुत दूर हो, लेकिन ये शाओमी की इंटेलिजेंस ड्राइविंग एल्गोरिद्म क्षमताओं का अंतिम बिंदु नहीं है.' बात करें वाईयू7 जीटी की, तो ये कंपनी की पॉपुलर एसयूवी वाईयू7 का परफॉर्मेंस वर्जन है. 

कीमत और टॉप स्पीड

इस कार को कंपनी ने मई में लॉन्च किया था. चीन में इसकी कीमत 389,900 युआन (लगभग 55,07,040 रुपये) है. वहीं ट्रैक पैकेज के साथ इसकी कीमत 429,900 युआन (लगभग 60,08,120 रुपये) है. इस कार में कंपनी ने अपना लेटेस्ट मोटर इस्तेमाल किया गया है, जिसे कंपनी हाइपर इंजन वी6एस प्लस और वी8एस इवो कहती है. 

यह भी पढ़ें: Jeep का बड़ा ऐलान, 100 लोगों को फ्री मिलेगी Wrangler SUV, ये है शर्त

वाईयू7 जीटी में डुअल मोटर सेटअप मिलता है, जिसका कम्बाइन्ड आउटपुट 738 kW का है. इस कार की टॉप स्पीड 300 किलोमीटर प्रति घंटे की है. 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में इसे मात्र 2.92 सेकंड का वक्त लगता है. इसमें 21 इंच के स्टैंडर्ड वील्स मिलते हैं. भारत में इस कार की लॉन्चिंग की कोई जानकारी नहीं है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement