scorecardresearch
 

Gas Chicken Tandoori Recipe: न तंदूर, न ओवन, इस ट्रिक से गैस पर बनाएं होटल जैसा तंदूरी चिकन, खाकर उंगलियां चाटते रह जाएंगे मेहमान!

नॉनवेज खाने वालों को तंदूरी चिकन खाने के लिए होटल जाना पड़ता है, लेकिन अब अपने घर पर ही बिना तंदुर और ओवन के ही गैस पर आसानी से तंदूरी चिकन बना सकते हैं. सिर्फ 30 मिनट में जूसी चिकन तंदूरी बनाने की रेसिपी आप इस आर्टिकल में जानें.

Advertisement
X
कड़ाही में ही चिकन लाजवाब बनता है. (PHOTO:AI)
कड़ाही में ही चिकन लाजवाब बनता है. (PHOTO:AI)

Gas Chicken Tandoori Recipe: बटर चिकन से ज्यादा तंदूरी चिकन लोगों को बहुत पसंद आता है, मगर इसे खाने के लिए रेस्टोरेंट जाना पड़ता है. क्योंकि इसे घर पर बनाने के लिए तंदूर की जरूरत पड़ती है. अगर आपके घर में तंदूर या ओवन नहीं है, तो भी आप होटल जैसा जूसी और स्मोकी चिकन तंदूरी आसानी से बना सकते हैं. 

सिर्फ गैस पर कड़ाही या पैन की मदद से आप महज 30 मिनट में  तैयार होने वाली यह रेसिपी बाहर वाले तंदूरी चिकन को भी टक्कर देगी. मसालों का बेहतरीन स्वाद और अंदर तक नरम, रसीला चिकन हर किसी को पसंद आएगा. जब आप इसे घर पर बनाएंगे तो घरवाले से इसे चट कर जाएंगे और मेहमान तो खुद को आपसे इसकी सीक्रेट रेसिपी पूछने से रोक नहीं पाएंगे. 

तंदूरी चिकन के लिए जरूरी सामग्री

  • 500 ग्राम चिकन (लेग पीस या मिक्स पीस)
  • ½ कप गाढ़ा दही
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1 बड़ा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्मच तंदूरी मसाला
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • 1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल
  • स्वादानुसार नमक
  • मक्खन या घी 

गैस पर तंदूरी चिकन बनाने का तरीका 

Advertisement
  1. सबसे पहले चिकन को अच्छी तरह धोकर उस पर हल्के-हल्के कट लगा दें ताकि मसाला अंदर तक पहुंच सके.
  2. फिर एक बड़े बाउल में दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया, जीरा, गरम मसाला, तंदूरी मसाला, नमक, नींबू का रस और सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  3. इस मैरिनेट में चिकन डालकर अच्छी तरह कोट करें. अगर समय हो तो 30 मिनट से 2 घंटे तक मैरिनेट करें. जल्दी हो तो 15 मिनट भी मैरिनेट करना काफी हैं.
  4. एक मोटे तले की कड़ाही में थोड़ा सा तेल गर्म करें, फिर चिकन के टुकड़ों को मिडियम आंच पर ढककर 10 से 12 मिनट पकाएं.
  5. फिर पलटकर दूसरी तरफ भी 10 से 12 मिनट पकाएं. आखिर में ढक्कन हटाकर तेज आंच पर 2 से 3 मिनट दोनों तरफ से हल्का भुना होने तक सेंक लें.

इस तरीके से परोसे चिकन तंदूरी

गरमागरम चिकन तंदूरी को प्याज के छल्ले, नींबू के टुकड़े, हरी चटनी और सलाद के साथ सर्व करें. इनके साथ चिकन तंदूरी का स्वाद दोगुना हो जाता है और इसके अलावा आप इसे नान के साथ खा सकते हैं.

परफेक्ट जूसी तंदूरी चिकन के टिप्स

  • चिकन पर कट लगाना न भूलें, इससे मसाला अच्छी तरह अंदर तक जाता है.
  • दही गाढ़ा होना चाहिए, ताकि मसाला चिकन पर अच्छी तरह चिपके.
  • चिकन को तेज आंच पर ज्यादा देर न पकाएं, वरना वह सूख सकता है.
  • आखिर में मक्खन लगाने से स्वाद और जूसीनेस दोनों बढ़ जाते हैं.


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement