scorecardresearch
 

How to make chaas at home: तड़का छाछ बनाते हुए मिलाएं ये एक चीज, घर पर मिलेगा बाजार वाला स्वाद, फीकी दाल-सब्जी भी लगेगी टेस्टी

How to make chaas at home: छाछ न केवल खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि यह गर्मियों में शरीर को ठंडा भी रखती है. लेकिन अक्सर रेस्टोरेंट और ढाबों पर मिलने वाली वो सोंधी और खुशबूदार छाछ घर पर नहीं बन पाती है. इसलिए यहां हम आपको बिलकुल बाजार वाली तड़का छाछ बनाने का तरीका बता रहे हैं.

Advertisement
X
तड़का छाछ (Photo: ITG)
तड़का छाछ (Photo: ITG)

How to make chaas at home: गर्मियों के मौसम में दोपहर के खाने के स्वाद को अगर कोई चीज कई गुना बढ़ा सकती है तो वह है बर्फ जैसी ठंडी-ठंडी कड़क तड़का छाछ. चिलचिलाती धूप और उमस भरे इस मौसम में लंच के साथ एक गिलास मसालेदार छाछ न सिर्फ गले को तर करती है बल्कि पेट को भी अंदर से एकदम शांत और ठंडा-ठंडा रखती है.

लेकिन अक्सर शिकायत रहती है कि हम घर पर चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, उसमें वो बात नहीं आ पाती. घर की छाछ का स्वाद अक्सर सादा रह जाता है, जबकि ढाबों या नामी रेस्टोरेंट्स में मिलने वाली छाछ में एक अलग ही सोंधापन, तीखापन और गजब की खुशबू होती है. उनके छाछ का सिर्फ एक घूंट ही पूरी थकान मिटा देता है.

अगर आप भी घर पर वही खास स्वाद मिस कर रहे हैं तो यहां हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं बिल्कुल सीक्रेट और परफेक्ट ढाबा स्टाइल तड़का छाछ बनाने की बेहद आसान रेसिपी. इस खास तरीके से बनाई गई छाछ में आपको भुने मसालों का कड़कपन और कोयले जैसा वो सोंधा स्मोकी फ्लेवर मिलेगा जिसे पीकर हर कोई उंगलियां चाटने और एक की जगह दो गिलास मांगने पर मजबूर हो जाएगा.

Advertisement

छाछ की सामग्री
2 कप ताजा गाढ़ा दही, 1 कप बर्फ जैसा ठंडा पानी.

स्वादानुसार काला नमक, 1 चम्मच भुना जीरा पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक और हरा धनिया.

1 छोटा चम्मच घी, राई, करी पत्ता, एक चुटकी हींग और 1 सूखी लाल मिर्च.

बनाने का तरीका
इसके लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में ताजा दही लें और उसे मथनी से अच्छी तरह फेंट लें. आप विस्क का भी यूज कर सकते हैं. अब इसमें ठंडा पानी मिलाकर इसे पतला करें. 

अब छाछ में काला नमक, भुना जीरा पाउडर, कुटी हुई अदरक और मिर्च डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.

एक छोटे पैन में घी गर्म करें. इसमें राई डालें, जब राई चटकने लगे तो करी पत्ता, हींग और सूखी लाल मिर्च डालकर गैस बंद कर दें.

इस गरमा-गरम तड़के को तुरंत छाछ के बर्तन में पलट दें और 1 मिनट के लिए ढक्कन ढक दें ताकि तड़के की महक छाछ में बस जाए.

ये ट्रिक आएगी काम

अगर आपको बिलकुल बाहर की छाछ जैसा सोंधापन चाहिए तो इसके लिए आप एक जलता हुआ कोयला एक मिट्टी के दिए या स्टील की छोटी कटोरी में रखकर छाछ के बीचों-बीच रखें. ऊपर से थोड़ा घी डालें और धुआं उठते ही ढक्कन बंद कर दें. 2 मिनट बाद कोयला हटा दें. आपकी स्मोकी सोंधी-सोंघी मसाला छाछ तैयार है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement