scorecardresearch
 

How to make rice water toner: हजार रुपये वाले टोनर को कहें बाय, घर पर 5 रुपये में बनाएं Rice Toner, निखार देखकर सहेलियां भी पूछेंगी राज

How to make rice water toner: अगर आप भी बाजार से महंगे टोनर खरीद-खरीदकर थक गए हैं तो यहां हम आपको घर पर ही राइस टोनर बनाने का तरीका बता रहे हैं. बाजार के टोनर के बजाय घर पर ही नेचुरल टोनर बनाना न सिर्फ बजट-फ्रेंडली है बल्कि केमिकल फ्री भी होता है.

Advertisement
X
ऐसे बनाएं राइस टोनर (Photo: ITG)
ऐसे बनाएं राइस टोनर (Photo: ITG)

How to make rice water toner: चमकती और खिली-खिली त्वचा हर किसी की चाहत होती है लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, प्रदूषण और तनाव के कारण चेहरे पर वक्त से पहले डलनेस और दाग-धब्बे नजर आने लगते हैं. इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग महंगे फेशियल और ब्यूटी ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं जो जेब पर भारी पड़ने के साथ-साथ त्वचा को केमिकल का नुकसान भी पहुंचाते हैं.

अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो अब आपको पार्लर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं घर पर ही चावल और एक खास चीज की मदद से एक असरदार फेस टोनर बनाने का तरीका. यह टोनर त्वचा की रंगत को साफ कर दाग-धब्बों को हल्का करता है और आपको देगा बिल्कुल साफ और बेदाग चेहरा.

होममेड राइस टोनर बनाने की विधि
इस टोनर को बनाने के लिए चावल के पानी में जो एक चीज मिलानी है, वो है शुद्ध गुलाब जल या फिर एलोवेरा जेल . यहां हम आपको गुलाब जल के साथ इसे बनाने का तरीका बता रहे हैं.

आवश्यक सामग्री
चावल (कच्चे): आधा कप (कोई भी किस्म)

गुलाब जल : आधा कप

पानी: 1 कप (चावल भिगोने के लिए)

विटामिन ई कैप्सूल (ऑप्शनल): 1 

Advertisement

स्प्रे बोतल

टोनर बनाने का तरीका
सबसे पहले चावल को 2-3 बार पानी से अच्छी तरह धो लें ताकि उसकी धूल और गंदगी निकल जाए.

धोए हुए चावल को एक साफ बाउल में डालें और उसमें एक कप साफ पानी मिलाकर ढक दें. चावल को कम से कम 2 से 3 घंटे के लिए भिगोकर रखें. सबसे अच्छे नतीजों के लिए आप इसे रात भर भी भिगो सकते हैं.

तय समय बाद, चावल को हाथों से हल्का सा मलें ताकि उसके गुण पानी में आ जाएं. अब एक साफ छन्नी की मदद से चावल के पानी को एक दूसरे बाउल में छान लें. यह आपका राइस वॉटर तैयार है.

अब इस राइस वॉटर में आधा कप गुलाब जल और अगर आपके पास एलोवेरा जेल है तो एक चम्मच एलोवेरा जेल अच्छी तरह मिला लें.

अगर आपकी स्किन ड्राई है तो इस मिश्रण में एक विटामिन ई कैप्सूल को पंचर करके उसका ऑयल मिला लें.

तैयार लिक्विड को एक साफ स्प्रे बोतल में भर लें. इसे इस्तेमाल के लिए हमेशा फ्रिज में ही स्टोर करके रखें (यह टोनर फ्रिज में 7 दिनों तक बिल्कुल फ्रेश रहता है).

लगाने का सही तरीका
टोनर का इस्तेमाल करने से पहले अपने चेहरे को किसी माइल्ड फेस वॉश से अच्छी तरह धोकर सुखा लें.

Advertisement

अब स्प्रे बोतल की मदद से टोनर को सीधे अपने चेहरे और गर्दन पर छिड़कें (स्प्रे करते समय आंखें बंद रखें). अगर स्प्रे बोतल नहीं है, तो कॉटन पैड (रुई) की मदद से इसे चेहरे पर थपथपाते हुए लगाएं.

टोनर लगाने के बाद चेहरे को रगड़ें या पोंछें नहीं. इसे त्वचा में अपने आप सूखने दें.

बेहतर और तेज नतीजों के लिए इस टोनर का इस्तेमाल दिन में दो बार सुबह नहाने के बाद और रात को सोने से पहले जरूर करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement