scorecardresearch
 

How to Make Palak Raita: सादी रोटी-सब्जी खाकर हो गए बोर? गर्मी में लंच में बनाएं तड़के वाला पालक-सरसों रायता, स्वाद ऐसा कि कटोरी भरकर खाएंगे आप

How to Make Palak Raita: अगर आप भी रोज-रोज सादा खाना खाकर बोर हो गए हैं और खाने में कुछ ट्विस्ट लाना चाहते हैं तो सरसों के तड़के वाला पालक का रायता आपके लिए बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकता है. यहां हम आपको पालक सरसों रायता की रेसिपी बता रहे हैं.

Advertisement
X
पालक सरसों रायता (Photo: ITG)
पालक सरसों रायता (Photo: ITG)

गर्मियों के मौसम में दोपहर के खाने में जब तक कुछ ठंडा और ताजगी भरा न हो तब तक खाना अधूरा सा लगता है. रोज की वही सादी दाल-रोटी और सब्जी खाकर अक्सर मन ऊब जाता है. ऐसे में अपनी थाली का जायका बढ़ाने के लिए पालक-सरसों रायता चुन सकते हैं. पालक ढेरों विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होती है. बच्चे अक्सर इसे खाने में नखरे करते हैं. ऐसे में अगर आप इसे चटपटे रायते में मिलाकर बच्चों के सामने परोसेंगे तो वो एक की जगह दो कटोरी रायता खा जाएंगे.

पालक की पौष्टिकता और सरसों के तीखे तड़के का यह मेल न केवल आपके पाचन को बेहतर रखता है बल्कि लू और गर्मी से भी राहत दिलाता है. अगर आप भी अपने लंच में कुछ नया और चटपटा शामिल करना चाहते हैं तो यह रेसिपी आपके लिए बेस्ट रहेगी.

रायता बनाने के लिए आपको चाहिए होंगी ये चीजें

सामग्री: 250 ग्राम ताजा दही, 1 कप बारीक कटा हुआ पालक (हल्का उबला हुआ), 1 चम्मच पिसी हुई पीली सरसों (राई), 1/2 चम्मच भुना जीरा पाउडर, स्वादानुसार काला नमक, बारीक कटी हरी मिर्च, और तड़के के लिए 1 चम्मच तेल, राई के दाने व सूखी लाल मिर्च.

सरसों वाला पालक बनाने का तरीका

सबसे पहले दही को एक बड़े बर्तन में लेकर अच्छी तरह फेंट लें ताकि उसमें गांठें न रहें.

उबले हुए पालक का पानी निचोड़कर उसे फेंटे हुए दही में मिला दें.

Advertisement

अब इसमें पिसी हुई सरसों, काला नमक, जीरा पाउडर और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.

एक छोटे पैन में तेल गरम करें, उसमें राई के दाने और सूखी लाल मिर्च डालकर तड़का तैयार करें.

इस तड़के को रायते के ऊपर डालें और बारीक कटे हरे धनिये से गार्निश करें. आपका रिफ्रेशिंग पालक-सरसों रायता तैयार है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement