scorecardresearch
 

Gujrati Undhiyu Recipe: सादी दाल-रोटी से हो गए बोर? हरी सब्जी और मुठिया डालकर बनाएं गुजरात का फेमस काठियावाड़ी उंधियू

Gujrati Undhiyu Recipe: अगर आप भी रोज-रोज दाल और सब्जी खाकर पक चुके हैं तो यहां हम आपको गुजरात की फेमस डिश काठियावाड़ी उंधियू की रेसिपी बता रहे हैं. अगर आपने यह डिश एक बार बना ली तो फिर इसके सामने आपको पनीर, राजमा और छोले जैसी डिश भी फीकी लगेंगी.

Advertisement
X
उंधियू
उंधियू

रोजाना वही साधारण दाल और सूखी सब्जियां खाकर अगर आप बोर हो चुके हैं और लंच में कुछ बेहद स्वादिष्ट और अलग ट्राई करना चाहते हैं तो गुजरात की शान काठियावाड़ी उंधियू एकदम परफेक्ट चॉइस है. उंधियू मूल रूप से कई तरह की मौसमी हरी सब्जियों, कंदमूल और बेसन से बने खास मुठिया को मिलाकर बनाई जाने वाली एक बेहद मसालेदार और टेस्टी सब्जी है.

काठियावाड़ी स्टाइल में बनने वाले इस उंधियू का चटपटा और सोंधा स्वाद इसे आम मिक्स वेज से बिल्कुल जुदा बनाता है. इसे पूड़ी या बाजरे के रोटले के साथ परोसा जाता है जो आपके दोपहर के खाने को एक शाही और पारंपरिक अनुभव दे देगा.

सामग्री:

मुख्य सब्जियां: सुरती पापड़ी/सेम फली - 1 कप, छोटे बैंगन - 4 (चीरा लगे हुए), छोटे आलू - 4, रतालू/कंद - ½ कप (टुकड़ों में), शकरकंद - ½ कप, हरी मटर के दाने - ½ कप.

मेथी मुठिया के लिए: बारीक कटी मेथी - 1 कप, बेसन - ½ कप, गेहूं का आटा - 2 चम्मच, हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन, चीनी, तेल और नमक स्वादानुसार.

स्पेशल काठियावाड़ी मसाला: हरा धनिया - 1 कप, हरी मिर्च - 3, अदरक - 1 इंच, भुनी मूंगफली का पाउडर - 3 चम्मच, कद्दूकस किया नारियल - 3 चम्मच, सफेद तिल - 2 चम्मच, गरम मसाला - 1 चम्मच, तेल - पकाने और तलने के लिए.

Advertisement

बनाने की विधि:

मुठिया की सभी सामग्रियों को मिलाकर थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें. छोटे-छोटे ओवल शेप के बॉल्स बनाकर इन्हें तेल में सुनहरा होने तक तल लें और अलग रख दें.

कटे हुए आलू, कंद, शकरकंद और बैंगन को तेल में आधा पकने तक (शैलो फ्राई) कर लें. सुरती पापड़ी और मटर को अलग से हल्का सा उबाल लें.

मिक्सी में हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक, नारियल, तिल और मूंगफली पाउडर को दरदरा पीस लें. इस मसाले में नमक, थोड़ी सी चीनी और गरम मसाला मिला लें. बैंगन और आलू के चीरे में यह मसाला थोड़ा-थोड़ा भर दें.

एक बड़े बर्तन या कुकर में 3-4 चम्मच तेल गर्म करें. इसमें अजवाइन और हींग का तड़का लगाएं. अब बची हुई फली, मटर और फ्राई की हुई सारी सब्जियां व बचा हुआ दरदरा मसाला डालकर हल्के हाथों से मिलाएं.

आधा कप पानी छिड़कें, ऊपर से तले हुए मेथी के मुठिया रखें और ढक्कन बंद करके धीमी आंच पर 10-12 मिनट तक भाप में पकने दें. अगर कुकर में बना रहे हैं तो सिर्फ 1 सीटी लगाएं.

गैस बंद करें और 5 मिनट बाद ढक्कन खोलें. ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया और कद्दूकस किया ताजा नारियल डालकर गरमा-गरम पूड़ी, जलेबी या छाछ के साथ परोसें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement