scorecardresearch
 

Crispy Spicy Karela Chips: घर पर ऐसे बनाएं मसालेदार करेला चिप्स, इस हैक से दूर होगी कड़वाहट! मांग-मांग कर खाएंगे बच्चे

Crispy Spicy Karela Chips: क्या आपके बच्चे भी करेला देखकर नाक-मुंह सिकोड़ते हैं? अगर हां, तो अब टेंशन लेना छोड़ दीजिए. आज हम आपके लिए करेले की एक टेस्टी और मसालेदार रेसिपी लाए हैं, जिसे बच्चे मांग-मांगकर खाएंगे. ये रेसिपी है करेले के चिप्स, जो बिल्कुल भी कड़वे नहीं हैं.

Advertisement
X
करेले के चिप्स खाने में बिल्कुल भी कड़वे नहीं लगते हैं. (Photo: ITG)
करेले के चिप्स खाने में बिल्कुल भी कड़वे नहीं लगते हैं. (Photo: ITG)

Crispy Spicy Karela Chips: 'मम्मी, आज क्या बना है?' बच्चों के इस सवाल के जवाब में जब मम्मी प्यार से कहती हैं 'करेला', तो बच्चों के चेहरे उतर जाते हैं. बड़े-बुजुर्ग भले ही सेहत के नाम पर कड़वे करेले को खा लेते हैं, लेकिन बच्चों के लिए तो ये किसी सजा से कम नहीं होता. असल में परेशानी करेले के गुणों से नहीं, बल्कि उस जिद्दी कड़वाहट से है जो जुबान पर बैठ जाती है. बच्चे को ये खाने में बिल्कुल भी मजा नहीं आता है. ऐसे में वो इसे खाने के बजाय कुछ भी न खाना ज्यादा पसंद करते हैं.

पर सोचिए, अगर यही कड़वा करेला आलू के चिप्स जैसा क्रिस्पी, मसालेदार और सुपर टेस्टी बन जाए तो? ये सुनने में बहुत अजीब लग सकता है, लेकिन है नहीं क्योंकि आज हम आपके लिए लाए हैं करेले के चिप्स की शानदार रेसिपी. जब आप इसे क्रिस्पी स्नैक की तरह परोसेंगी, तो बच्चे स्वाद-स्वाद में पूरी प्लेट साफ कर देंगे और आपको कड़वाहट की शिकायत भी नहीं मिलेगी. चलिए जानते हैं कैसे बनाते हैं करेले के चिप्स.

इंग्रेडिएंट्स:

  • करेला- 250 ग्राम (पतले स्लाइस)
  • बेसन- 3 बड़े चम्मच
  • चावल का आटा- 2 बड़े चम्मच
  • कॉर्नफ्लोर- 1 बड़ा चम्मच
  • हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, नमक
  • अमचूर पाउडर या नींबू का रस- 1 चम्मच
  • तेल- तलने के लिए

बनाने का तरीका:

1. कड़वाहट करें कम:
करेले के चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले करेले को गोल-गोल काटें. ध्यान रहे उसके बीच का बीज वाला हिस्सा निकाल दें. इसके बाद कटे हुए करेलों पर नमक और नींबू का रस लगाकर 15–20 मिनट के लिए छोड़ दें.  इसके बाद इन्हें हल्के से निचोड़कर धो लें. यही वो ट्रिक है जो करेले के चिप्स को बच्चों के खाने लायक बनाती है.

2. मसाला कोटिंग बनाएं: अब एक बाउल में बेसन, चावल का आटा और कॉर्नफ्लोर में थोड़ा सा पानी डालकर मिलाएं. इसमें सारे मसाले डालें और करेला स्लाइस को अच्छे से लपेट लें. ध्यान रखें कि मसाला कोटिंग बनाते वक्त पानी बहुत कम डालना है, सिर्फ इतना कि मसाला चिपक जाए.

Advertisement

3. ऐसे तलें कि बने परफेक्ट क्रिस्पी: अब तलने के लिए कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल गर्म करने के लिए आंच मीडियम रखें और स्लाइस को थोड़ा-थोड़ा करके डालें. गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक तलें. तलने के बाद टिश्यू पर निकालें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए.

4. करेले के चिप्स को सर्व करते वक्त उनके ऊपर थोड़ा सा चाट मसाला छिड़कें और फिर उन्हें गरमा-गर्म सर्व करें. आप इन्हें
चाय के साथ स्नैक्स के तौर पर खा सकते हैं. 

टिप: अगर आप करेले के चिप्स को ज्यादा क्रंची बनाना चाहते हैं, तो कोटिंग में थोड़ा सा तिल मिला दें. इससे टेस्ट और टेक्शचर दोनों बढ़ेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement