scorecardresearch
 

How to make Kakdi Palak Raita: चिलचिलाती गर्मी और लू में शरीर रहेगा ठंडा, लंच में दाल-रोटी के साथ खाएं चटपटा ककड़ी-पालक रायता

भयंकर गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच शरीर को हाइड्रेटेड और ठंडा रखना सबसे बड़ी चुनौती होती है. ऐसे में ककड़ी आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है. ककड़ी की ठंडक और पालक के आयरन न केवल आपके भोजन का स्वाद बढ़ाएगा बल्कि पेट को भी ठंडक देगा. इसलिए यहां हम आपको पालक-ककड़ी का रायता की रेसिपी बता रहे हैं.

Advertisement
X
गर्मी के लिए स्पेशल रायता (Photo: ITG)
गर्मी के लिए स्पेशल रायता (Photo: ITG)

गर्मियों के मौसम में अक्सर दोपहर के भोजन के बाद भारीपन और पेट में गर्मी महसूस होने लगती है. ऐसे में आपको दही और रायता जरूर खाना चाहिए. यहां हम आपको ककड़ी-पालक रायता की रेसिपी बता रहे हैं जो ना केवल टेस्टी है बल्कि बहुत हेल्दी भी है. इससे आपको एक साथ ककड़ी और पालक दोनों के फायदे मिलेंगे. 

ककड़ी-पालक रायता के फायदे

ककड़ी में भरपूर मात्रा में पानी होता है और पालक गुणों का खजाना है, इन दोनों का दही के साथ मेल एक सुपरफूड तैयार करता है. यह रायता न केवल स्वाद में लाजवाब है बल्कि यह शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करने में भी मदद करता है. अगर आप वही पुराना बूंदी या खीरे का रायता खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार अपनी लंच की थाली में यह चटपटा और सेहतमंद ट्विस्ट जरूर शामिल करें.

रेसिपी के लिए आपको चाहिए होंगी ये चीजें
ताजा दही - 2 कप (फेंटा हुआ)

ककड़ी - 1 मध्यम आकार की (कद्दूकस की हुई)

पालक के पत्ते - 1 कप (बारीक कटे और हल्के उबले हुए)

भुना जीरा पाउडर - 1 छोटा चम्मच

काला नमक - आधा छोटा चम्मच

Advertisement

हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)

बारीक कटा हरा धनिया - गार्निश के लिए

लाल मिर्च पाउडर - एक चुटकी (वैकल्पिक)

बनाने का तरीका

सबसे पहले एक बड़े बाउल में ताजी दही लें और उसे अच्छी तरह फेंट लें ताकि वह एकदम स्मूथ हो जाए.

अब पालक को साफ करके बारीक काट लें और इसे मात्र 1-2 मिनट के लिए गरम पानी में हल्का उबाल लें. फिर ठंडे पानी से धोकर इसका सारा पानी निचोड़ दें.

दही में कद्दूकस की हुई ककड़ी और उबला हुआ पालक मिलाएं.

इसमें काला नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर और हरी मिर्च डालें.

सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें.

ऊपर से हरा धनिया और लाल मिर्च पाउडर छिड़कें.

इसे फ्रिज में 20-30 मिनट ठंडा होने के लिए रखें और फिर दाल-रोटी या पुलाव के साथ परोसें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement