scorecardresearch
 

Homemade Onion oil for Hairfall: बारिश में बढ़ गया हेयरफॉल? घर में बनाकर लगाएं प्याज का तेल, गंजेपन और सफेद बालों से भी मिलेगा छुटकारा

Homemade Onion oil for Hairfall: अगर आप भी कमजोर और झड़ते बालों से परेशान हैं तो इसके लिए आपको बाजार से महंगे तेल या सीरम खरीदने की जरूरत नहीं है. यहां हम आपको घर पर ही प्याज का तेल बनाने का तरीका बता रहे हैं. इससे आपके बालों की जड़ें मजबूत होंगी और हेयरफॉल से भी राहत मिलेगी.

Advertisement
X
प्याज का तेल (Photo: ITG)
प्याज का तेल (Photo: ITG)

Homemade Onion oil for Hairfall: बारिश का सुहाना मौसम अपने साथ ठंडी हवाएं और खुशनुमा अहसास तो लाता है, लेकिन इस मौसम में हवा में मौजूद नमी हमारे बालों के लिए आफत बन जाती है. मानसून आते ही ज्यादातर लोगों को स्कैल्प में इन्फेक्शन, डैंड्रफ और भयंकर हेयरफॉल का सामना करना पड़ता है.

अगर आप भी कंघी करते समय टूटते बालों को देखकर परेशान हो चुके हैं तो महंगे और केमिकल वाले तेल, शैंपू और हेयर प्रोडक्ट्स के बजाय घर के नेचुरल नुस्खों पर भरोसा करें. यहां हम आपको बालों के लिए बेहतरीन प्याज का तेल घर पर बनाना बता रहे हैं जो बालों के झड़ने को रोकने, डैमेज बालों को रिपेयर करने और समय से पहले हो रहे सफेद बालों को रोकने में मददगार है.

सामग्री:
प्याज (लाल वाले) – 2 मध्यम आकार के (कटे हुए)

नारियल का तेल (या तिल का तेल) – 1 कप

अरंडी का तेल  – 2 बड़े चम्मच (बालों को घना बनाने के लिए)

कढ़ी पत्ता – 10-12 (बालों को काला रखने के लिए)

मेथी दाना – 1 छोटा चम्मच

बनाने और लगाने की विधि
पेस्ट बनाएं: सबसे पहले कटे हुए प्याज को बिना पानी डाले मिक्सी में पीसकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. आप चाहें तो प्याज को बारीक कद्दूकस करके उसका रस भी निकाल सकते हैं.

Advertisement

तेल गर्म करें: एक लोहे की कढ़ाई में नारियल का तेल और अरंडी का तेल डालकर धीमी आंच पर गर्म होने के लिए रखें. लोहे की कढ़ाई में तेल पकाने से उसके गुण दोगुने हो जाते हैं.

सभी चीजें मिलाएं: अब इस गर्म तेल में प्याज का पेस्ट (या रस), मेथी दाना और कढ़ी पत्ता डाल दें.

धीमी आंच पर पकाएं: आंच को बिल्कुल धीमा रखें और इस मिश्रण को धीरे-धीरे उबलने दें. इसे चमचे से लगातार चलाते रहें ताकि मिश्रण कढ़ाई के तले में चिपके नहीं.

तेल छानें: लगभग 20-25 मिनट में जब प्याज का पेस्ट हल्का भूरा होने लगे और तेल से पानी का अंश पूरी तरह जल जाए, तो गैस बंद कर दें. तेल को ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद एक मलमल के साफ कपड़े या महीन छलनी की मदद से तेल को छानकर कांच की सूखी शीशी में स्टोर कर लें.

इस्तेमाल का तरीका: इस तेल को गुनगुना करके अपने स्कैल्प और बालों की जड़ों में उंगलियों के पोरों से हल्के हाथों से 10-15 मिनट तक मसाज करें. तेल को रातभर बालों में लगा रहने दें और अगली सुबह किसी माइल्ड या सल्फेट-फ्री शैम्पू से सिर धो लें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement