scorecardresearch
 

उल्टी बाइक पर 10 मिनट बैठने का चैलेंज, पूरा किया तो मुफ्त में मिल जाएगी!

इंटरनेट पर एक वीडियो चर्चा में है. इसमें बाइक शोरूम के मार्केटिंग ट्रिक की लोग खूब वाहवाही कर रहे हैं. क्योंकि, दुकानदार ने एक बाइक को छत से लटका दिया और उस पर 10 मिनट से ज्यादा देर तक बैठने वाले को ईनाम के तौर पर मुफ्त में वो बाइक दे दी जाएगी.

Advertisement
X
इंटरनेट पर वायरल है मोटरसाइकिल शॉप का ये मार्केटिंग स्टंट (Photo - X/@@bendovigor)
इंटरनेट पर वायरल है मोटरसाइकिल शॉप का ये मार्केटिंग स्टंट (Photo - X/@@bendovigor)

सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर दिमाग घूम जाए. ऐसे ही एक वीडियो के बारे में हम बताने जा रहे हैं. इसमें एक बाइक उल्टी लटकी हुई है और उस पर 10 मिनट तक बैठने का चैलेंज दिया गया है. अगर कोई शख्स इस उल्टी बाइक पर 10 मिनट तक बैठ जाए तो उसे यह मुफ्त में दे दी जाएगी. 

वीडियो में छत से लटकी उल्टी बाइक देखकर ही हैरानी होती है. वीडियो कुछ लोग सच में इस बाइक पर बैठने की कोशिश करते हैं लेकिन, कोई भी कामयाब नहीं हो पाता है. दरअसल, यह विदेश में खुले एक नए बाइक शॉप का मार्केटिंग स्टंट है. इस मार्केटिंग स्टंट का वीडियो लोगों को खूब अट्रैक्ट कर रहा है. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @bendovigor नाम के हैंडल से इस वीडियो शेयर किया गया है. इसके साथ एक पोस्ट भी लिखा है-  यह एक मोटरसाइकिल की दुकान की शानदार ओपनिंग थी और अगर कोई बाइक को 10 मिनट से ज़्यादा समय तक उल्टा टिकाए रखता, तो उसे वह बाइक मुफ्त में मिल जाती! मार्केटिंग एकदम बेहतरीन थी.

छत से उल्टे लगटे इस बाइक पर कुछ सेकंड के लिए भी बैठ पाना काफी मुश्किल साबित हो रहा था. एक शख्स जिसने ऐसा करने की कोशिश की. वह बमुश्किल कुछ सेकंड उल्टी बाइक पर टिक सका. इसके बाद वह तुरंत नीचे उतर गया.  पृथ्वी के ग्रेविटी के विपरीत छत पर लटकी बाइक पर बैठ पानी अच्छे से अच्छे स्टंटमैन के बस की बात नहीं है.  

Advertisement

इस वीडियो को काफी लोगों ने पसंद किया है और सैकड़ों लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा है कि यह बहुत ही मजेदार है, जिस तरह से शख्स  ने दुकान की ओपनिंग को एक चैलेंज में बदल दिया गया. सभी लोग इस चैलेंज को देखने के लिए वहां रुक रहे हैं. मिलियन डॉलर मार्केटिंग.

यह भी पढ़ें: एयर होस्टेस ने पैसेंजर के फोन में देखा हाईजैक वाला मैसेज, नीचे उतारना पड़ा प्लेन

दूसरे यूजर ने लिखा है कि उल्टी बाइक पर 5 मिनट के लिए भी बैठ पाना असंभव है, 10 मिनट तो बहुत मुश्किल है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि मैं तो 5 सेकंड में नीचे गिर जाता. एक और यूजर ने लिखा है कि यह देखना मजेदार होगा, अगर किसी ने सच में ऐसा कर दिखाया. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement