scorecardresearch
 

'सिर्फ सर्कुलर जारी करने से काम नहीं चलेगा', एसिड अटैक पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को फटकारा

सुप्रीम कोर्ट ने देश में बढ़ते एसिड हमलों पर गहरी चिंता जताई है. अदालत ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि सिर्फ सहानुभूति भरे सर्कुलर जारी करने से समस्या का समाधान नहीं होगा. अदालत ने कहा कि सभी राज्यों को एसिड की बिक्री पर लगे बैन का सख्ती से पालन करना होगा.

Advertisement
X
सुप्रीम कोर्ट ने एसिड अटैक पर केंद्र से जवाब मांगा है. (File Photo- ITG)
सुप्रीम कोर्ट ने एसिड अटैक पर केंद्र से जवाब मांगा है. (File Photo- ITG)

देश में एसिड हमलों के बढ़ते मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने को सख्त चिंता जताई है. शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार को कहा कि सिर्फ सहानुभूति भरी भाषा में सर्कुलर जारी कर देने से समस्या का समाधान नहीं होगा. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केंद्र को ये ध्यान देनाहोगा कि सभी राज्य एसिड की बिक्री पर लगे बैन का सख्ती से पालन करें.

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बैंन ने सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार से कहा, 'आपकी गाइडलाइंस के बावजूद दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं घट रही हैं. इसका मतलब है कि नीति में कोई खामी है और आपके नियम अपना मकसद हासिल नहीं कर पाए.'

अदालत ने कहा कि सिर्फ गाइडलाइंस जारी करके जिम्मेदारी राज्यों पर डाल देना काफी नहीं है. बेंच ने आगे कहा कि सिस्टम में कई खामियां हैं जिनका लोग गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. केंद्र और राज्यों को मिलकर इस समस्या का समाधान करना होगा.

'नीति बुरी तरह नाकाम रही'

सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाया, 'हमें एक भी ऐसा सर्कुलर दिखाएं जो आपने किसी राज्य को जारी कर पूछा हो कि गाइडलाइंस के बाद भी घटनाएं कैसे हुईं? प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों की जवाबदेही कहां है? अगर घटनाएं बढ़ रही हैं, तो इसका मतलब है कि नीति बुरी तरह नाकाम रही है.'

Advertisement

केंद्र सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अर्चना पाठक दवे ने स्वीकार किया कि तेजाब की खुदरा बिक्री पर बैन को लेकर राज्यों को निर्देश भेजे गए थे और राज्यों ने नियम भी बनाए हैं, लेकिन उनका कार्यान्वयन बहुत कमजोर है.

सुप्रिम कोर्ट ने केंद्र सरकार को एक हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है, जिसमें बाजार में आसानी से मिलने वाले तेजाब के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए जरूरी उपायों का ब्योरा देने को कहा गया है.

ये आदेश एसिड अटैक की पीड़िता शाहीन मलिक की ओर से दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान आया है. याचिका में एसिड अटैक के पीड़ितों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने के लिए 'दिव्यांग' श्रेणी में शामिल करने की मांग की गई है.

यह भी पढ़ें: तीन महीने पीछा, चोरी-छिपे तस्वीरें और फिर एसिड अटैक, बेगूसराय की महिला डॉक्टर के साथ बहुत कुछ हुआ

इससे पहले भी सुप्रीम कोर्ट ने एसिड अटैक की घटनाओं में सजा बढ़ाने और आरोपी पर ही खुद को निर्दोष साबित करने का बोझ डालने का सुझाव दिया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement