scorecardresearch
 

Homemade Face Toner: महंगे फेशियल का चक्कर छोड़ें! खीरा, ग्रीन टी और गुलाब जल से बनाएं नेचुरल टोनर, 1 महीने में मिलेगी गुलाबी स्किन

Homemade Toner: अगर आपकी स्किन भी मुरझा गई है और ओपन पोर्स हो रहे हैं तो अपने चेहरे को दोबारा खिला-खिला और फ्रेश बनाने के लिए घर पर ही प्राकृतिक चीजों से टोनर बनाएं. यह न सिर्फ त्वचा की गहराई से सफाई करता है बल्कि यह स्किन के pH लेवल को भी बैलेंस रखता है.

Advertisement
X
toner for glowing skin
toner for glowing skin

चमकती और बेदाग त्वचा हर किसी की चाहत होती है लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, प्रदूषण और तनाव के कारण चेहरे पर वक्त से पहले झाइयां, ओपन पोर्स, डार्क स्पॉट्स और महीन रेखाएं नजर आने लगती हैं. इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग महंगे फेशियल और ब्यूटी ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं जो जेब पर भारी पड़ने के साथ-साथ त्वचा को केमिकल का नुकसान भी पहुंचाते हैं.

अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो अब आपको पार्लर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं घर पर ही खीरा, ग्रीन टी और गुलाब जल की मदद से एंटी-ऑक्सीडेंट टोनर बनाने का तरीका. यह टोनर त्वचा की रंगत को साफ कर दाग-धब्बों को हल्का करता है और मात्र एक महीने के नियमित इस्तेमाल से आपको बिल्कुल साफ और बेदाग चेहरा भी मिलेगा. इस टोनर में मौजूद खीरा त्वचा को हाइड्रेट रखता है, ग्रीन टी फ्री-रेडिकल्स से लड़कर झाइयों को दूर करती है और गुलाब जल चेहरे को नेचुरल ग्लो देता है.

आवश्यक सामग्री
खीरा: 1 छोटा (कद्दूकस किया हुआ)

ग्रीन टी बैग या पत्तियां: 1 चम्मच / 1 टी-बैग

गुलाब जल: आधा कप

पानी: आधा कप

विटामिन ई कैप्सूल (ऑप्शनल): 1 नग

स्प्रे बोतल

Advertisement

टोनर बनाने का तरीका
सबसे पहले आधा कप पानी को उबालें. इसमें ग्रीन टी बैग या पत्तियां डालें और 5-7 मिनट के लिए छोड़ दें. जब पानी हल्का गुनगुना या ठंडा हो जाए, तो इसे छान लें.

कद्दूकस किए हुए खीरे को एक साफ सूती कपड़े या छन्नी की मदद से दबाकर उसका पूरा रस निकाल लें.

ब एक साफ बाउल में आधा कप खीरे का रस, आधा कप तैयार ग्रीन टी और आधा कप गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.

अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है, तो इस मिश्रण में एक विटामिन ई कैप्सूल को पंचर करके उसका ऑयल मिला लें.

तैयार लिक्विड को एक साफ स्प्रे बोतल में भर लें. इसे इस्तेमाल के लिए हमेशा फ्रिज में ही स्टोर करके रखें (यह टोनर फ्रिज में 7 से 10 दिनों तक बिल्कुल फ्रेश रहता है).

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement