scorecardresearch
 

Viral Diya Sweet Recipe: लड्डू-बर्फी छोड़ें! खोया और चीनी से घर पर बनाएं बिल्कुल असली दीये जैसी खूबसूरत और टेस्टी मिठाई

Viral Diya Sweet Recipe: इस समय इंटरनेट पर दिया और बाती जैसी दिखने वाली यूनिक मिठाई खूब ट्रेंड में है. ये देखने में बेहद सुंदर लगती है और इसे बनाना भी बेहद आसान है. यहां हम आपको इसे घर पर बनाने की रेसिपी बता रहे हैं.

Advertisement
X
इस दिवाली बनाएं दिया-बाती वाली मिठाई (Photo: ITG)
इस दिवाली बनाएं दिया-बाती वाली मिठाई (Photo: ITG)

Viral Diya Sweet Recipe: दीवाली का पावन पर्व रोशनी और खुशियों का त्योहार है, ऐसे में घर पर कुछ हटकर और यूनिक बनाना तो बनता है. इस बार पारंपरिक लड्डू और बर्फी छोड़कर कुछ ऐसा ट्राई करें जो दिखने में बिल्कुल दीए जैसा लगे और खाने में बेहद रिच हो. जी हां, हम बात कर रहे हैं दिया-बाती मिठाई की जिसे शुद्ध मावे से बहुत आसानी से तैयार किया जाता है.

इसकी खूबसूरत बनावट और सोंधा स्वाद देखकर मेहमानों को यकीन ही नहीं होगा कि इसे आपने घर पर बनाया है. आइए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान विधि और सीक्रेट टिप्स.

आवश्यक सामग्री:

खोया (मावा): 500 ग्राम (ताजा और शुद्ध)

चीनी या पाउडर शुगर: 1 कप

इलायची पाउडर: 1 छोटा चम्मच

काजू और पिस्ता का पाउडर: 3-4 बड़े चम्मच

केसर के धागे: 15-20 (एक चम्मच गर्म दूध में भिगोए हुए)

घी या मक्खन: हाथों को चिकना करने के लिए

बाती के लिए: काजू का लंबा टुकड़ा या पिस्ता की कतरन (या लौंग का इस्तेमाल कर सकती हैं)

परफेक्ट दीये का शेप देने की सीक्रेट ट्रिक्स:

मावा बाइंडिंग: मावे को भूनते समय ध्यान रखें कि वह ज्यादा सूखा न हो, ताकि जब आप उसे दीये का आकार दें तो किनारों पर दरारें यानी क्रैक न आएं.

Advertisement

केसर का फ्लेवर: मावे में केसर का दूध मिलाने से न केवल शानदार पीला रंग मिलता है, बल्कि दीये का लुक और भी बढ़ जाता है.

बनाने की विधि:

मावा भूनें: एक भारी तले की कढ़ाई में मावा डालकर मध्यम आंच पर 3-4 मिनट तक भूनें ताकि उसका कच्चापन निकल जाए. इसे एक प्लेट में निकालकर हल्का ठंडा होने दें.

चीनी मिलाएं: जब मावा गुनगुना हो, तब इसमें पाउडर शुगर, इलायची पाउडर और केसर वाला दूध अच्छी तरह मिला लें.

डो तैयार करें: इसे हाथों से मसलकर एक चिकना और मुलायम डो (आटा) तैयार कर लें. अगर मिश्रण ज्यादा गीला लगे तो थोड़ा सा काजू पाउडर मिला सकती हैं.

दीया का शेप दें: अब इस डो में से नींबू के आकार की छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें. हर लोई को पहले गोल करें, फिर अंगूठे की मदद से बीच में हल्का सा दबाकर दीये का आकार दें. इसके ऊपरी हिस्से को थोड़ा सा आगे की तरफ खींचकर चोंच (बाती रखने की जगह) बना दें.

बाती और सजावट: दीये के अंदरूनी हिस्से में काजू या पिस्ता का छोटा टुकड़ा या लौंग इस तरह लगाएं ताकि वह जलती हुई बाती जैसी दिखे. आप चाहें तो किनारों पर चांदी का वर्क भी लगा सकती हैं.

सेट करें: इन तैयार दीयों को 30 मिनट के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें ताकि इनका शेप पक्का हो जाए.

Advertisement

आपकी बेहद खूबसूरत, आकर्षक और स्वादिष्ट दिया-बाती वाली मिठाई तैयार है. इस दिवाली इसे सर्व करें, सभी आपकी क्रिएटिविटी की तारीफ करेंगे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement