scorecardresearch
 

How To Make Night Gel: बाजार की महंगी क्रीम छोड़ें, घर में अपराजिता के फूल और अलसी से बनाएं नेचुरल नाइट जेल, झुर्रियां और ढीली स्किन रहेगी दूर

How To Make Night Gel: अगर आपकी स्किन भी समय से पहले बूढ़ी और बेजान दिखने लगी है तो इसके लिए महंगी नाइट क्रीम पर पैसे मत खर्च कीजिए. यहां हम आपको अपराजिता के नीले फूलों से बना नेचुरल जेल बनाने का तरीका बता रहे हैं.

Advertisement
X
नाइट जेल (Photo: ITG)
नाइट जेल (Photo: ITG)

How To Make Night Gel: जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, त्वचा में प्राकृतिक कोलेजन का बनना धीमा हो जाता है जिससे चेहरे पर झुर्रियां, फाइन लाइन्स और ढीलापन दिखने लगता है. लेकिन कई बार ये दिक्कत उम्र से पहले भी नजर आने लगती है. इसके बाद महिलाएं बाजार के महंगे कोलेजन सीरम या केमिकल वाली नाइट क्रीम पर पैसे फूंकने लगती हैं. ऐसे में बाजार की महंगी क्रीम खरीदने के बजाय आप घर पर ही अलसी के बीज और अपराजिता के नीले फूलों से 100% नेचुरल नाइट जेल बना सकती हैं.

अलसी में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्राकृतिक म्यूसिलेज स्किन को टाइट करके कसाव लाते हैं जबकि अपराजिता के फूलों में मौजूद एंथोसायनिन एंटी-ऑक्सीडेंट्स कोलेजन प्रोडक्शन को तेजी से बढ़ाते हैं. रात को सोने से पहले इसे लगाने से चेहरे की झुर्रियां गायब होती हैं और त्वचा मखमली व खिली-खिली दिखती है. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि!

सामग्री:

6-8 ताजे या सूखे अपराजिता के फूल 

1.5 कप पानी

2 बड़े चम्मच अलसी के बीज 

1 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल (ऑर्गेनिक या मार्केट-बॉस)

3-4 बूंदें बादाम का तेल या विटामिन-E कैप्सूल

बनाने का तरीका

एक बर्तन में 1.5 कप पानी उबालें. उसमें अपराजिता के फूल डालें और 3-4 मिनट तक उबलने दें जब तक कि पानी का रंग गहरा नीला न हो जाए. अब फूलों को छानकर निकाल लें.

इस नीले पानी में 2 बड़े चम्मच अलसी के बीज डालें. मध्यम आंच पर 5-7 मिनट तक उबालें जब तक कि पानी एक चिपचिपे/गाढ़े जेल में न बदल जाए और सफेद तार जैसा बनने लगे.

Advertisement

गैस बंद करें और मिश्रण के हल्का गर्म रहते ही सूती मलमल के कपड़े या बारीक छलनी की मदद से निचोड़कर नीले रंग का अलसी जेल छान लें. (ठंडा होने पर यह गाढ़ा हो जाता है, इसलिए हल्का गर्म छानना जरूरी है).

छने हुए ठंडे नीले जेल में 1 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 विटामिन-E कैप्सूल का तेल मिलाएं. चम्मच से अच्छी तरह फेंटें जब तक कि यह एक स्मूथ नाइट जेल न बन जाए.

इस जेल को कांच की छोटी डिब्बी में भरकर फ्रिज में 10-15 दिनों के लिए स्टोर करें. रोज रात को सोने से पहले अपने साफ चेहरे पर 2 मिनट हल्के हाथों से ऊपर की तरफ  मसाज करते हुए लगाएं और रातभर के लिए छोड़ दें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement