scorecardresearch
 

Bhatt Ke Dubke Recipe: रोज-रोज दाल-सब्जी खाकर हो गए बोर? लंच में बनाएं पहाड़ी स्टाइल 'भट्ट के डुबके', बनाना है बहुत आसान

रोजाना लंच में अरहर-उड़द दाल और कढ़ी खाकर मन भर जाता है और सब्जी भी अच्छी नहीं लगती है. तब आप उत्तराखंड की मशहूर भट्ट की डुबकी बना सकते हैं, जिसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती है और स्वाद भी कमाल का होता है.

Advertisement
X
ब्लैक सोयाबीन बहुत हेल्दी होता है. (PHOTO:AI)
ब्लैक सोयाबीन बहुत हेल्दी होता है. (PHOTO:AI)

Bhatt Ke Dubke recipe: अगर आप लंच में रोज-रोज एक जैसी दाल और सब्जी खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ अलग, स्वादिष्ट और पारंपरिक बनाना चाहते हैं, तो आप उत्तराखंड की फेमस डिश ट्राई कर सकते हैं. पहाड़ी लोग भट्ट की दाल खूब खाते हैं और इसी दाल को पीसकर इसका डुबके बनाए जाते हैं. भट्ट के डुबकों को चावल या मंडुवे की रोटी के साथ आप मजे से खा सकते हैं.

पहाड़ी खान-पान अपनी सादगी, पौष्टिकता और लाजवाब स्वाद के लिए जाना जाता है. इसी पहाड़ी स्वाद की खास पहचान है भट्ट के डुबके, जिसे काले भट्ट यानी काली सोयाबीन से तैयार किया जाता है. भट्ट के डुबके का स्वाद बेहद खास होता है, क्योंकि इसमें भट्ट को पीसकर मसालों के साथ पकाया जाता है, जिससे एक गाढ़ी और स्वादिष्ट ग्रेवी तैयार होती है.

खास बात यह है कि इस डिश को बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती. तो चलिए जानते हैं पहाड़ी स्टाइल भट्ट के डुबके बनाने की आसान रेसिपी.

भट्ट के डुबके बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप काले भट्ट (काली सोयाबीन)
  • 2-3 बड़े चम्मच सरसों का तेल
  • 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 2 टमाटर, बारीक कटे हुए
  • 1 चम्मच जीरा
  • 1 चुटकी हींग
  • 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1/2 चम्मच हल्दी
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • 2-3 कप पानी
  • हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)

कैसे बनाएं भट्ट के डुबके?

Advertisement
  1. सबसे पहले काले भट्ट को अच्छी तरह धोकर 6 से 8 घंटे या रातभर पानी में भिगोकर रख दें. अगले दिन इसका पानी निकाल लें.
  2. अब भट्ट को मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें.ध्यान रखें कि इसे बहुत ज्यादा बारीक पेस्ट न बनाएं. 
  3. अब एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें. तेल अच्छी तरह गर्म होने पर इसमें जीरा और हींग डालें.
  4. इसके बाद बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ सेकंड भून लें.
  5. इसके बाद कटे हुए टमाटर डालें और तब तक पकाएं जब तक टमाटर पूरी तरह नरम न हो जाएं.
  6. अब हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और नमक डालकर मसालों को अच्छी तरह भून लें. 
  7. अब इसमें पिसे हुए भट्ट डालें और मसाले के साथ अच्छी तरह मिलाकर कुछ मिनट तक भूनें. इसके बाद जरूरत के अनुसार पानी डालें और मिक्सर को अच्छी तरह मिलाएं.
  8. इसे स्लो फ्लेम पर पकने दें, जब तक भट्ट अच्छी तरह गलकर गाढ़ी और स्वादिष्ट ग्रेवी न बना लें. 
  9. जब भट्ट के डुबके अच्छी तरह पक जाएं, तो ऊपर से हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें.

इस तरीके से करें सर्व

इसे चावल या मंडुवे की रोटी के साथ सर्व करें. हालांकि आप इसे नॉर्मल रोटी के साथ भी खा सकते हैं, इसके साथ में अचार और चटनी हो तो खाने के स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. 

Advertisement

स्वाद बढ़ाने के लिए अपनाएं ये टिप

भट्ट के डुबके का असली पहाड़ी स्वाद पाने के लिए इसे सरसों के तेल में ही बनाएं.धीमी आंच पर पकाने से इसका स्वाद और भी बेहतर हो जाता है. आप चाहें तो इसमें पहाड़ी जखिया का तड़का भी लगा सकते हैं, जिससे डिश का स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं. 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement