scorecardresearch
 

How to Make Aam panna: चिलचिलाती गर्मी में शरीर रहेगा कूल, रोज बनाकर पिएं ठंडा-ठंडा आम पन्ना

How to Make Aam panna: तेज गर्मी और लू के बीच आम का पन्ना एक ऐसी देसी ड्रिंक है जो न केवल प्यास बुझाती है बल्कि शरीर को भी ठंडा रखती है. यहां हम आपको इसकी आसान रेसिपी बता रहे हैं.

Advertisement
X
घर पर आम पन्ना कैसे बनाएं (Photo: Adobe)
घर पर आम पन्ना कैसे बनाएं (Photo: Adobe)

How to Make Aam panna: चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों के बीच शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए आम पन्ना से बेहतर कुछ नहीं है. यह न केवल एक ताजी ड्रिंक है बल्कि आयुर्वेद में इसे लू यानी हीटस्ट्रोक से बचाने और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए एक शानदार औषधि माना गया है. कच्चे आम का खट्टापन और पुदीने की ठंडक मिलकर आपको दिन भर के लिए एनर्जी और ताजगी प्रदान करते हैं.

आम पन्ना के लिए तैयार कर लें ये चीजें

2-3 कच्चे आम (कैरी)

1 कप ताजा पुदीने के पत्ते

1/2 कप चीनी या गुड़ (स्वादानुसार)

1 छोटा चम्मच काला नमक

1 छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर

1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर

ठंडा पानी और बर्फ के टुकड़े

बनाने का तरीका

सबसे पहले कच्चे आमों को धोकर कुकर में 2-3 सीटी आने तक उबाल लें.

जब आम ठंडे हो जाएं तो उनका छिलका उतारकर सारा पल्प एक बर्तन में निकाल लें.

अब एक मिक्सर जार में आम का पल्प, पुदीने के पत्ते, चीनी/गुड़, काला नमक और जीरा पाउडर डालें.

इसे अच्छी तरह पीसकर एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें.

एक बड़े जग में इस पेस्ट को निकालें और इसमें जरूरत के अनुसार ठंडा पानी मिलाएं.

अच्छी तरह मिलाकर गिलासों में डालें, ऊपर से बर्फ के टुकड़े और पुदीने की पत्ती से सजाकर परोसें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement