वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है. राजधानी काराकस समेत कई इलाकों में इमारतों को नुकसान पहुंचा और जनजीवन प्रभावित हुआ. अधिकारियों के अनुसार मृतकों और घायलों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जबकि राहत और बचाव अभियान जारी है. पूरे देश में आपातकाल लागू कर दिया गया है और प्रशासन प्रभावित इलाकों में हालात सामान्य करने की कोशिश कर रहा है.