scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

2 बार झेला तलाक का दर्द, अकेलेपन से टूटी 38 साल की एक्ट्रेस! बोली- बेटी की परवरिश करने में खुद को भूल गई

Charu asopa on loneliness after divorce
  • 1/10

टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा ने अपने लेटेस्ट यूट्यूब व्लॉग में सिंगल मदरहुड को लेकर दिल की बात शेयर की. बेटी जियाना की परवरिश, अकेलेपन, जिम्मेदारियों और संघर्षों पर बात करते हुए चारू काफी भावुक नजर आईं. उन्होंने उन लोगों को भी जवाब दिया जो उनके वीडियो देखकर ये समझते हैं कि वो लोगों की हमदर्दी बटोरने की कोशिश कर रही हैं.

Charu asopa on loneliness after divorce
  • 2/10

चारू सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन से तलाक के बाद से ही मुंबई छोड़ जयपुर में बेटी के साथ रह रही हैं. व्लॉग में वो अक्सर अपनी लाइफ अपडेट्स देती रहती हैं. चारू ने साफ कहा कि वो किसी से हमदर्दी नहीं चाहतीं, बल्कि सिर्फ अपनी जिंदगी की सच्चाई लोगों के साथ शेयर कर रही हैं.

Charu asopa on loneliness after divorce
  • 3/10

व्लॉग में बात करते हुए चारू ने अपने अकेलेपन पर बात की और कहा- कोई भी मेरी लड़ाई नहीं लड़ सकता. हर इंसान को अपनी लड़ाई खुद लड़नी पड़ती है. मेरे आसपास बहुत लोग हैं, लेकिन मैं अपनी जिम्मेदारियां किसी और के कंधों पर नहीं डाल सकती. मुझे खुद ही उन्हें निभाना है.

Advertisement
Charu asopa on loneliness after divorce
  • 4/10

चारू ने माना कि जिम्मेदारियों को निभाने की दौड़ में उन्होंने खुद का ख्याल रखना लगभग छोड़ दिया है. उन्होंने कहा- अपने पिछले व्लॉग में मैंने सिर्फ इतना कहा था कि मैं अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही हूं. लेकिन इस सबके बीच मैं खुद को ही भूल गई हूं. मैंने अपना ख्याल रखना छोड़ दिया है और मुझे लगता है कि ये बात बिल्कुल सच है.

Charu asopa on loneliness after divorce
  • 5/10

मांओं की जिंदगी पर बात करते हुए चारू ने कहा कि सिर्फ सिंगल मदर्स ही नहीं, बल्कि ऐसी कई महिलाएं भी हैं जिनके पति काम के सिलसिले में घर से दूर रहते हैं और उन्हें अकेले ही सब कुछ संभालना पड़ता है. मां बनना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. ये बिल्कुल आसान नहीं है. आपके आसपास लोग हों या न हों, आखिरकार जिम्मेदारियां आपकी ही होती हैं और आपको ही उन्हें पूरा करना पड़ता है.

Charu asopa on loneliness after divorce
  • 6/10

चारू ने अपनी रोजमर्रा की जिंदगी की झलक भी दिखाई. उन्होंने बताया कि बेटी जियाना की पूरी दिनचर्या की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है. वो बोलीं- बेटी को स्कूल छोड़ना, वापस लाना, डांस क्लास लेकर जाना, उसे खाना खिलाना, होमवर्क करवाना और उसके साथ खेलना, ये सब मेरी जिम्मेदारी है. मैं ये जिम्मेदारियां किसी और को नहीं दे सकती.

Charu asopa on loneliness after divorce
  • 7/10

चारू ने ये भी कहा कि अब उन्होंने मुश्किल हालात में टूटकर रोना छोड़ दिया है. एक्ट्रेस बोलीं- मुझे अब समझ आ गया है कि रोना सिर्फ समय की बर्बादी है. उससे कुछ नहीं बदलता. इसलिए मैं रोने की बजाय अपने काम और जिम्मेदारियों पर ध्यान देती हूं. ये मेरी जिम्मेदारियां हैं और मैं जिंदगी भर इन्हें निभाती रहूंगी.
 

Charu asopa on loneliness after divorce
  • 8/10

मुंबई में बिताए पुराने दिनों को याद करते हुए चारू काफी भावुक हो गईं. वो बोलीं- मुंबई में एक वक्त ऐसा था जब मेरे पास कोई नहीं था. मैं सब कुछ अकेले संभालती थी. जब भी मैं काम पर जाती थी तो बहुत तनाव में रहती थी. अगर जियाना को घर पर नैनी के पास छोड़कर जाती थी, तो पूरे दिन वही चिंता मेरे दिमाग में चलती रहती थी. मैं जानती हूं कि मैंने क्या-क्या झेला है.

Charu asopa on loneliness after divorce
  • 9/10

हालांकि चारू अब बीती बातों में नहीं उलझना चाहतीं. उन्होंने कहा- पुरानी बातों को याद करके कोई फायदा नहीं है. जिंदगी में आगे बढ़ना जेरूरी है. मैं आगे बढ़ चुकी हूं और अपनी जिंदगी में खुश हूं. इसलिए मेरी चिंता मत कीजिए. कभी-कभी बस थोड़ी थक जाती हूं, बस इतना ही.

Advertisement
Charu asopa on loneliness after divorce
  • 10/10

38 साल की चारू की पहली शादी एक मारवाड़ी बिजनेसमैन से 2007 में हुई थी, हालांकि 2016 में इनका तलाक हो गया. इसके बाद चारू ने राजीव से शादी की थी, लेकिन ये रिश्ता भी महज 5 साल ही चल पाया. जियाना चारू और राजीव की बेटी है.

Advertisement
Advertisement