scorecardresearch
 

How to keep the Green Chillies न गलेगी, न होगी बेस्वाद; गर्मियों में महीनों तक हरी मिर्च रहेगी फ्रेश, आजमाएं ये आसान ट्रिक

चिलचिलाती गर्मी और बारिश में हरी मिर्च जल्दी गलने और फंगस लगने लगती है. ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप एक आसान ट्रिक से हरी मिर्चों को कई महीनों तक ताजा रख सकते हैं. आइए आपको इस आर्टिकल में हम आपको यह आसान तरीका बताते हैं.

Advertisement
X
हरी मिर्च खाने का स्वाद बढ़ा देती है. (PHOTO:AI)
हरी मिर्च खाने का स्वाद बढ़ा देती है. (PHOTO:AI)

How to keep the Green Chillies fresh: भारतीय खाने में हरी मिर्च का खास रोल होता है, इसको सब्जी, दाल में डाला जाता है. इसके अलावा चटनी और अचार में भी हरी मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है. मगर गर्मी और बारिश के मौसम में हरी मिर्च जल्दी खराब हो जाती है,जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कत होती है. जो लोग तीखा खाना पसंद करते हैं, उनको तो खाने के साथ कच्ची हरी मिर्च भी जरूर चाहिए होती है. तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी में हरी मिर्च जल्दी नरम पड़ने लगती हैं और इसके साथ ही उनमें फंगस भी लग जाता है. 

यही वजह है कि गर्मियों में लोगों को बार-बार मिर्च खरीदनी पड़ती है, जो कुछ महंगा भी पड़ता है. लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है और आप आसानी से अपने घर पर हरी मिर्च को हफ्तों नहीं बल्कि महीनेभर के लिए स्टोर करके रख सकते हैं और वो बिल्कुल खराब नहीं होंगे. यह आसान ट्रिक आपकी काफी मुश्किल कम कर सकती है और बिना किसी झंझट के ही आप हरी मिर्च को लंबे समय तक इस्तेमाल कर पाएंगे.

ऐसे में बार-बार बाजार से मिर्च खरीदने का झंझट भी खत्म हो जाएगा. यह तरीका न सिर्फ मिर्च को ताजा बनाए रखता है, बल्कि उनकी तीखापन और रंग भी बरकरार रखता है. अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको किसी महंगे सामान की जरूरत नहीं पड़ेगी.

हरी मिर्च को लंबे समय तक फ्रेश रखने का तरीका

 सबसे पहले डंठल हटाएं:  हरी मिर्च के ऊपर लगे डंठल को अलग करके निकाल दें. क्योंकि डंठल लगे रहने से उनमें जल्दी नमी और बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं, जिससे मिर्च जल्दी खराब होने लगती है.

Advertisement

हल्दी वाले पानी से धोएं: अब एक कटोरे में पानी लें और उसमें थोड़ा सा हल्दी पाउडर मिलाएं. इस पानी में मिर्चों को दो से तीन मिनट तक धो लें. यह एक जरूरी स्टेप है, क्योंकि हल्दी में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मिर्च को लंबे समय तक सुरक्षित रखने में मदद करते हैं.

अच्छी तरह से सुखाएं: धोने के बाद मिर्चों को किसी साफ कपड़े या टिश्यू पर फैलाकर पूरी तरह सुखा लें. अगर मिर्च में नमी रह जाएगी तो वो जल्दी गलना शुरू हो जाती है, इसलिए ध्यान रखें कि उनमें बिल्कुल भी नमी न रहे.

वैक्यूम बैग में करें स्टोर: हरी मिर्च को सुखाने के बाद उनको वैक्यूम बैग या एयरटाइट बैग में ही रखें. इसमें आप एक या दो छिली हुई लहसुन की कलियां भी डाल दें. 

हरी मिर्च के साथ लहसुन की कलियां इसलिए डालते हैं, क्योंकि लहसुन बैक्टीरिया और खराब स्मेल को कम करने में मदद करता है. इसके बाद बैग को फ्रिज में स्टोर कर दें.

ऐसे करें स्टोर तो 12 महीने तक चलेंगी हरी मिर्च 

अगर आप मिर्च को और ज्यादा टाइम तक ताजा और सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो इन्हें फ्रीजर में रख सकते हैं. इस तरीके से हरी मिर्च लगभग 12 महीने तक इस्तेमाल की जा सकती है. जरूरत पड़ने पर सीधे निकालकर खाना बनाने में इस्तेमाल करें.

Advertisement

क्यों है ये ट्रिक खास?

  • मिर्च लंबे समय तक ताजी रहती हैं.

  • खराब बदबू नहीं आती.

  • मिर्च नरम या गली हुई नहीं होती.

  • खाने का स्वाद और तीखापन बना रहता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement