जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश के बीच बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई. सबसे अधिक असर भलेसा क्षेत्र में देखने को मिला, जहां कई सड़कें मलबे से बंद हो गईं और फसलों, बागों तथा कुछ मकानों को नुकसान पहुंचा. प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है और लोगों से सतर्क रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है.