scorecardresearch
 

Low Water Pressure: नल के बूंद-बूंद टपकते पानी से आ चुके हैं तंग? प्लंबर को पैसे देने से पहले आजमाएं ये 2 हैक्स, तुरंत दूर होगी टेंशन

Low Water Pressure: अगर आपके घर के नल से पानी की धार धीमी हो गई है, तो इसकी वजह सिर्फ सप्लाई नहीं बल्कि गंदा वॉटर टैंक भी हो सकता है. आप अपने घर की टंकी को सफेद सिरके और कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से आसानी से साफ कर सकते हैं.

Advertisement
X
पानी का फ्लो बढ़ाने के लिए जल्दी-जल्दी टंकी की सफाई करती रहनी चाहिए. (Photo: ITG)
पानी का फ्लो बढ़ाने के लिए जल्दी-जल्दी टंकी की सफाई करती रहनी चाहिए. (Photo: ITG)

Low Water Pressure: कई बार आपके घर के नलों में पानी का प्रेशर बहुत ज्यादा कम हो जाता है. ऐसे में सुबह की भागदौड़ के समय बाल्टी भरने में ज्यादा समय लगता है और कई बार तो शॉवर का प्रेशर भी अचानक कम हो जाता है. ये लोगों के लिए सिरदर्द बन जाता है. ऐसे में ज्यादातर लोग पानी सप्लाई या मोटर में खराबी को जिम्मेदार मान लेते हैं और तुरंत प्लंबर को फोन घुमा देते हैं. आप भी ऐसा ही करते हैं? अगर हां, तो रुक जाएं और थोड़ा सब्र से काम लें.

दरअसल, कई बार समस्या घर के वॉटर टैंक में छिपी होती है. समय के साथ टैंक में काई, मिट्टी, जंग और मिनरल्स की परत जमा होने लगती है, जो पानी के फ्लो और प्रेशर पर असर डालती है. इसका नतीजा ये होता है कि नलों से पानी का प्रेशर कम होता जाता है. आज हम आपको कुछ आसान घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे, जो ये परेशानी कम कर सकते हैं और आपको प्लंबर बुलाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. 

1. सफेद सिरका कर सकता है मदद: अगर टैंक को पूरी तरह से खाली करना मुश्किल हो और आप सोचते हैं कि उसकी सफाई नहीं जा सकती तो आप गलत है. बिना टैंक खाली किए भी आसानी से उसकी सफाई की जा सकती है. ऐसा करने के लिए सफेद सिरका आपके काम आ सकता है. सफेद सिरके से टैंक की सफाई करने के लिए एक हिस्सा सफेद सिरका और तीन हिस्से पानी मिलाकर घोल तैयार करें. फिर ब्रश की मदद से टैंक की दीवारों पर जमी गंदगी और काई को साफ करें.

सफेद सिरके में एसिडिक गुण होते हैं, जो जमी हुई परत को ढीला करने में मदद करते हैं. जब टैंक की दीवारों और पानी निकलने वाली जगहों पर जमा गंदगी हट जाती है, तो पानी का फ्लो बढ़ सकता है.  

2. बेकिंग सोडा: पानी की टंकी की सफाई करने के लिए बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें और उसे टंकी की दीवारों पर लगाकर सफाई करें. इससे जमी जिद्दी गंदगी हटाने में मदद मिलती है. सफाई करने के बाद टैंक को अच्छी तरह धोना जरूरी है.

सफाई करते समय इन बातों का रखें ध्यान
 पानी की टंकी की साफाई करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. 

1. सफाई शुरू करने से पहले पानी की सप्लाई बंद जरूर कर दें.
2. अगर आप चाहते हैं सफाई के दौरान आपके हाथ गंदे ना हों तो दस्ताने पहना सही रहता है.
3. हमेशा टंकी की सफाई करने के लिए हल्के क्लीनिंग ऑप्शंस का इस्तेमाल करें. केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए.
4. सफाई के बाद टैंक को अच्छी तरह धो लें ताकि गंदगी के कण ना रह जाएं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement