scorecardresearch
 

सांप और चींटी के बिल के बीच होते हैं ये अंतर, घर-गार्डन में दिखें छेद तो इन 5 तरीकों से करें पहचान

गार्डन में दिखने वाले हर छेद को चींटी का घर समझने की गलती न करें. मिट्टी के पैटर्न और बिल की बनावट से पहचानें कि कहीं वहां सांप तो नहीं छिपा है. सतर्क रहें और सुरक्षित रहें.

Advertisement
X
सांप का बिल या चींटी का घर, दोनों में कुछ बेसिक अंतर होते हैं. (Photo: AI Generated)
सांप का बिल या चींटी का घर, दोनों में कुछ बेसिक अंतर होते हैं. (Photo: AI Generated)

Snake hole or Ant Hill: धूप-उमस वाले इस मौसम में घर के गार्डन या आसपास के मैदानों में छोटे-छोटे बिल और छेद दिखाई देने लगते हैं. कई बार हम उन्हें देखकर इग्नोर कर देते हैं लेकिन कई बार हमारी ये लापरवाही भारी पड़ सकती है. इसका कारण है कि घर के बाहर या फिर गार्डन में दिखने वाले ये चींटी के नहीं बल्कि सांप के भी हो सकते हैं. दरअसल, सांप और चींटियों के बिलों की बनावट, उनके किनारों का पैटर्न और आसपास की मिट्टी को देखकर आप आसानी से इनके बीच का फर्क समझ सकते हैं ताकि आप सुरक्षित रह सकें. तो आइए दोनों के बिलों के बीच अंतर समझ लीजिए.

बिल के किनारों का पैटर्न है सबसे बड़ा इशारा

सांप और चींटी या चूहे के बिल को पहचानने का सबसे आसान तरीका उसके आसपास की मिट्टी का पैटर्न है. चींटियां जब अपना घर बनाती हैं तो वे मिट्टी को अंदर से बाहर की ओर धकेलती हैं जिससे छेद के चारों ओर मिट्टी का एक छोटा सा पहाड़ या ढेर बन जाता है.

वहीं सांप खुद अपना बिल नहीं खोदते. वे अक्सर चूहों या दूसरे जीवों द्वारा छोड़े गए बिलों पर कब्जा कर लेते हैं. सांप के बिल के चारों ओर आपको मिट्टी का ढेर नहीं मिलेगा बल्कि वहां की जमीन सपाट और चिकनी दिखाई देगी क्योंकि सांप के रेंगने से किनारे घिस जाते हैं.

बिल के साइज और गहराई से समझें फर्क

सांप का बिल आमतौर पर चूहे या चींटी के बिल से बड़ा और ज्यादा गहरा होता है. चींटियों के बिल बहुत छोटे होते हैं और एक ही जगह पर कई सारे छेद हो सकते हैं. सांप का छेद आमतौर पर गोल या ओवल शेप का होता है और इसकी चौड़ाई सांप के शरीर के हिसाब से होती है. यदि आपको किसी बिन के पास सांप की केंचुली या रेंगने के निशान दिखें तो समझ जाइए कि चूहे के बिल पर सांप कब्जा कर चुका है और वो अंदर हो सकता है.

Advertisement

क्या करें जब गार्डन में दिखे ऐसा छेद?

अगर आपको शक है कि आपके गार्डन में सांप का बिल है, तो उसके पास जाने की गलती न करें. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सांप के बिल में हाथ डालना या उसमें पानी भरना खतरनाक हो सकता है. सबसे पहले उस एरिया को खाली करें ताकि लोग वहां से दूर रहें. अगर छेद के आसपास मक्खियां भिनभिना रही हैं या कोई अजीब गंध आ रही है तो पॉसिबल है कि अंदर कोई जीव मौजूद हो. ऐसी स्थिति में स्नेक रेस्क्यू टीम या पेस्ट कंट्रोल को कॉल करना ही बेहतर ऑप्शन होता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement