How to Clean White Plastic Chairs: यूं तो प्लाटिक की कुर्सियां कई रंग में आती हैं, लेकिन फिर भी ज्यादातर घरों में सफेद रंग की होती ही हैं. सफेद प्लास्टिक की कुर्सियों को लोग न केवल घर में, बल्कि बालकनी, गार्डन, छत और आंगन में भी रखते हैं. ये हल्की, सस्ती और मौसम के असर को झेलने के लिए बढ़िया होती हैं. हालांकि, धूप, बारिश, धूल-मिट्टी, पेड़ों से गिरने वाले पत्ते और पक्षियों की बीट जैसी चीजें समय के साथ इनकी चमक छीन लेती हैं. नतीजा ये होता है कि कुछ ही महीनों में प्लास्टिक की चमचमाती सफेद कुर्सियां पीली और पुरानी दिखने लगती हैं.
अक्सर जब सफेक कुर्सियां पीली पड़ जाती हैं, तो नई खरीदने की प्लानिंग करने लगते हैं. दरअसल, लोगों का मनना है कि इन्हें साफ कर पाना नामुमकिन होता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. अगर सफाई सही से की जाए, तो इन्हें दोबारा नए जैसा चमकाया जा सकता है. अगर आप सोच रहे हैं गंदी हो चुकी सफेद कुर्सियों को फिर से साफ करने के लिए आपको महंगा क्लीनर खरीदना होगा तो आप गलत हैं. कुछ घरेलू चीजों की मदद से आप सफेद कुर्सियों पर लगे जिद्दी दाग, पीलापन और जमी हुई गंदगी को आसानी से साफ कर सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे आप गंदी हो चुकी सफेद कुर्सियों को फिर से नए जैसा चमका सकते हैं.
कितनी बार करनी चाहिए सफाई?
अगर सफेद कुर्सियों पर मिट्टी, घास, खाने के दाग या चिड़िया की बीट गिर जाए तो उसे जल्दी साफ कर लेना चाहिए. वहीं, मौसम बदलने पर और सर्दियों में स्टोर करने से पहले एक बार अच्छी तरह से उनकी डीप क्लीनिंग करना जरूरी होता है.
सफेद प्लास्टिक की कुर्सियां साफ करने के लिए क्या चाहिए?
कैसे करें सफाई?
1. गंदी कुर्सियों को साफ करने के लिए सबसे पहले किसी खुली जगह पर रखें जहां पानी आसानी से बह सके. सफाई धूप वाली जगह पर करना सही रहता है. इससे कुर्सी सफाई के बाद जल्दी ही सूख भी जाती है.
2. आप कुर्सियों का साफ करने के लिए घर पर तीन तरह से सॉल्यूशन बना सकते हैं.
3. इसके बाद किसी भी सॉल्यूशन को सफाई के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके बाद स्पंज या मुलायम ब्रश की मदद से ऊपर से नीचे की ओर सफाई करें. जिद्दी दागों पर थोड़ा बेकिंग सोडा छिड़ककर हल्के हाथों से रगड़ें.
4. ऐसा करने के बाद कुर्सी को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें.
5. पीलापन और जिद्दी दाग हटाने के लिए ब्लीच का इस्तेमाल करें. अगर कुर्सियां अब भी पीली या बदरंग दिख रही हैं तो एक बाल्टी गुनगुने पानी में 1/2 से 1 कप ब्लीच मिलाकर सफाई की जा सकती है. इस घोल को स्पंज या ब्रश की मदद से कुर्सियों पर लगाएं और करीब 15 मिनट तक लगा रहने दें. फिर साफ पानी से धोकर धूप में सुखा दें.
सफेद प्लास्टिक की कुर्सियां लंबे समय तक साफ रखने के टिप्स
अगर आप चाहते हैं कि कुर्सियां लंब समय तक साफ रहें तो उसके लिए आपको कुछ चीजों का ध्यान रखने की जरूरत होती है.