scorecardresearch
 

अमरोहा: सरोज, सावित्री और संतोष... 3 बहनों ने एक ही लड़के से रचाई शादी, बोलीं- हम खुश, न करें ट्रोल

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में तीन सगी बहनों द्वारा एक ही युवक से शादी करने के वायरल वीडियो पर नया मोड़ आ गया है. सोशल मीडिया पर रील समझी जा रही इस शादी को तीनों बहनों और उनके पति ने कैमरे पर आकर 'रियल' बताया है और लोगों से ट्रोल न करने की गुहार लगाई है.

Advertisement
X
कैमरे के सामने आईं अमरोहा की तीनों बहनें (Photo- ITG)
कैमरे के सामने आईं अमरोहा की तीनों बहनें (Photo- ITG)

यूपी के अमरोहा जिले में पेशे से किसान रमेश की तीन बेटियों सरोज, सावित्री और संतोष ने विकास उर्फ विक्कू के साथ शादी कर ली है. बीते बुधवार को सामने आए वीडियो में युवक को तीनों की मांग में सिंदूर भरते और हवन वेदी के सामने फेरे लेते देखा गया. पहले इस वीडियो को महज एक REEL माना जा रहा था, लेकिन अब तीनों बहनों और उनके पति विकास ने कैमरे पर आकर साफ कर दिया है कि यह शादी बिल्कुल असली है. शादी के बाद चारों साथ में खुश हैं और उन्होंने फॉलोअर्स से ट्रोल न करने की अपील की है.

तीनों बहनों ने खुद को बालिग बताया है. उन्होंने कहा है कि वे खुश हैं और मर्जी से शादी रचाई है. परिजनों को कोई आपत्ति नहीं है. हालांकि, स्थानीय हिंदू संगठन मंदिर में फेरे लेने और रील वायरल करने से नाराज हैं. पूरा मामला हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के धोरिया गांव का है. 

कैमरे के सामने साड़ी पहने बैठीं तीनों बहनों और उनके पति विकास ने स्पष्ट किया कि उन्होंने शादी की 'रियल रील' जारी की है. 20 वर्षीय सरोज, जो बीटेक की छात्रा और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं, अपनी बहनों सावित्री और संतोष के साथ बेहद खुश नजर आईं. बातचीत के दौरान सबसे कम उम्र की दिखने वाली लड़की ने खुद को बालिग बताया. युवक विकास ने भी तीनों पत्नियों के साथ खुश होने का दावा करते हुए लोगों से ट्रोल न करने की मांग की है.

Advertisement

मंदिर का इनकार और चेयरमैन की मौजूदगी पर विवाद

इस शादी का वीडियो चामुंडा मंदिर का बताया जा रहा था, जहां बाकायदा अग्नि को साक्षी मानकर फेरे लिए गए. हालांकि, मंदिर के पुजारियों ने परिसर में ऐसी किसी भी शादी से साफ इनकार किया है. वीडियो में हसनपुर नगर पालिका के बीजेपी चेयरमैन और कुछ अन्य महिलाएं भी नजर आ रही हैं. धार्मिक स्थल पर इस तरह की शादी को लेकर हिंदू संगठनों में भारी गुस्सा है और वे विरोध दर्ज करा रहे हैं, जबकि मंदिर के पुजारी और संगठन इस कृत्य पर सख्त आपत्ति जता रहे हैं.

सोशल मीडिया पर बढ़ा विवाद

इन तीनों बहनों ने कुछ समय पहले ही इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अकाउंट बनाए थे और महज 27 वीडियो अपलोड करने के बाद उनके लाखों फॉलोअर्स बन गए. जब शुरुआत में वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने इसे रील समझा, लेकिन बीजेपी चेयरमैन के दिखने और बाद में शादी की पुष्टि वाले वीडियो जारी होने से फॉलोअर्स का गुस्सा फूट पड़ा. सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस अनोखी शादी के समर्थन में हैं तो बड़ी संख्या में लोग इसका विरोध कर रहे हैं. अब देखना होगा कि यह अनोखी शादी आगे क्या रंग लाती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement