Plastic Bucket-Mug Cleaning Tips: बाथरूम में रोजाना इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक की बाल्टी और मग्गा जब लोग बाजार से खरीदकर घर लाते हैं, तो शुरुआत में वो चमचमाते रहते हैं और बहुत ही सुंदर लगते हैं. लेकिन कुछ ही महीनों में इन पर खारे पानी की सफेद परत, पीले दाग और साबुन की जिद्दी गंदगी जमने लगते हैं. अगर आप ऐसे इलाके में रहते हैं, जहां हार्ड वॉटर की सप्लाई होती है, वहां ये समस्या बहुत ही आम है. धीरे-धीरे बाल्टी और मग्गा बदरंग नजर आने लगते हैं. लोगों को लगता है कि इन्हें घिस-घिसकर साफ करने में कौन ही अपना समय गवाएं. इसी सोच की वजह से ज्यादातर लोग इन्हें साफ करने की बजाय नया खरीदना ही बेहतर समझते हैं.
हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि हर बार नई बाल्टी या मग्गा खरीदने की जरूरत नहीं होती है. आपकी रसोई में मौजूद कुछ साधारण चीजें ही इन जिद्दी दागों और सफेद परत को हटाने में काफी मदद कर सकती हैं. जी हां, आप बिना ज्यादा मेहनत और बिना महंगा क्लीनर खरीदे कुछ आसान घरेलू तरीकों से अपनी पुरानी बाल्टी और मग्गे को फिर से साफ, चमकदार और नया जैसा बना सकते हैं.
1. बेकिंग सोडा और सिरका हटाएंगे जिद्दी सफेद परत: अगर बाल्टी या मग्गे पर जिद्दी सफेद परत और साबुन के निशान बुरी तरह जम गए हैं, तो रसोई में इस्तेमाल होने वाला बेकिंग सोडा और सिरका आपके बहुत काम आ सकता है.
कैसे करें इस्तेमाल?
बेकिंग सोडा और सिरके से बाल्टी और मग्गे को साफ करने के लिए आपको करना होगा:
2. नींबू और नमक से हटेंगे पीले दाग: अगर बाल्टी या मग्गे पर पीले निशान पड़ गए हैं, तो नींबू और नमक का घरेलू तरीका इन्हें फिर से चमकाने में काफी कारगर हो सकता है.
कैसे करें इस्तेमाल?
नींबू का नेचुरल एसिड दाग हटाने में मदद करता है, जबकि नमक स्क्रब की तरह काम करता है. इससे बाल्टी और मग्गा साफ होने के साथ ही फ्रेश भी महसूस होते हैं.
3. ज्यादा गंदगी हो तो करें डिसइन्फेक्ट
अगर बाल्टी और मग्गे पर काफी समय से गंदगी जमी है या आप उन्हें कीटाणुओं से दूर रखना चाहते हैं, तो ब्लीच या किसी अच्छे डिसइन्फेक्टेंट का इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, ब्लीच जैसा डिसइन्फेक्टेंट इस्तेमाल करने से पहले हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि उसे थोड़ी मात्रा में ही लें. ज्यादा मात्रा लेने पर बाल्टी-मग्गे का कलर भी निकल सकता है.
हफ्ते में एक बार सफाई करेंगे तो दाग नहीं जमेंगे
अगर आप चाहते हैं कि बाल्टी और मग्गा लंबे समय तक नए जैसे दिखें, तो उनकी हर हफ्ते सफाई जरूर करें. कुछ छोटी-छोटी आदतें सफेद परत, पीले दाग लगने और बदबू बनने से काफी हद तक बचा सकती हैं.