scorecardresearch
 

Microwave Cleaning Tips: माइक्रोवेव में जमी चिकनाई और खाने के छींटे नहीं हो रहे साफ? बस ₹5 की इस चीज से मिनटों में चमकेगा, बदबू भी होगी दूर

Microwave Cleaning Tips: क्या आपका माइक्रोवेव जिद्दी दाग, चिकनाई और बदबू से गंदा हो गया है? अगर हां, तो परेशान होने या महंगा क्लीनर खरीदने की जरूरत बिल्कुल नहीं है. आप सिर्फ 5 रुपये में मिलने वाले एक नींबू और गर्म पानी की मदद से माइक्रोवेव को मिनटों में साफ कर सकते हैं.

Advertisement
X
माइक्रोवेव में नींबू के साथ पानी को घुमाने से जिद्दी से जिद्दी गंदगी भी ढीली पड़ जाती है. (Photo: ITG)
माइक्रोवेव में नींबू के साथ पानी को घुमाने से जिद्दी से जिद्दी गंदगी भी ढीली पड़ जाती है. (Photo: ITG)

आजकल ज्यादातर घरों में ऐसे इलेक्ट्रिक गैजेट्स होते हैं, जो काम को आसान बनाते हैं. इन्हीं में से एक माइक्रोवेव होता है. रसोई में रखा माइक्रोवेव ना सिर्फ अलग-अलग डिश बनाने में कारगर है, बल्कि और बहुत से कामों को भी आसान बना देता है. इसकी एक सबसे बड़ी मदद खाना गर्म करना होता है. माइक्रोवेव में खाना गर्म करना तो आसान है, लेकिन उसे साफ करना अक्सर सबसे मुश्किल काम लगता है. खाना गर्म करते वक्त माइक्रोवेव के छींटे उड़ती हैं और चिकनाई जम जाती है. चिकनाई और उड़ी छीटों के कारण बदबू आने लगती है, जिसकी वजह से माइक्रोवेव जल्दी गंदा नजर आने लगता है.

माइक्रोवेव को साफ करना लोगों को बहुत बड़ा काम लगता है क्योंकि इसमें जमी जिद्दी छींटे और चिकनाई आसानी से नहीं निकलती है. अगर आप भी इसे साफ करने के लिए घंटों रगड़ाई या महंगे क्लीनर का सहारा लेते हैं, तो अब ऐसा करने की जरूरत नहीं है. आपकी रसोई में रखा एक साधारण सा सस्ता नींबू मिनटों में माइक्रोवेव को साफ कर सकता है. इसके साथ ही इसके अंदर से आने वाली बदबू को भी छूमंतर कर सकता है. आइए जानते हैं कैसे नींबू का इस्तेमाल करके माइक्रोवेव को आसानी से साफ किया जा सकता है.

नींबू से माइक्रोवेव साफ करना क्यों है असरदार?
ये बात सभी जानते हैं कि नींबू में नेचुरल साइट्रिक एसिड मौजूद होता है, जो किसी भी तरह की गंदगी को साफ करने के लिए कारगर माना जाता है. ऐसे में नींबू माइक्रोवेव की चिकनाई और जमी हुई गंदगी को भी ढीला करने में मदद करता है. साथ ही इसमें ऐसे गुण भी होते हैं जो बदबू कम करने में मददगार माने जाते हैं. यही वजह है कि कई लोग केमिकल क्लीनर की जगह इस आसान घरेलू उपाय को अपनाना पसंद करते हैं.

नींबू से माइक्रोवेव साफ करने का आसान तरीका

  1. नींबू की मदद से माइक्रोवेव साफ करने के लिए आपको सबसे पहले एक नींबू को पतले टुकड़ों में काटने होंगे.
  2. अब एक माइक्रोवेव-सेफ बाउल या मग में लगभग 1 कप पानी भरें.
  3. इसमें नींबू का रस और उसके काटे हुए टुकड़े डाल दें.
  4. बाउल को माइक्रोवेव में रखकर करीब 3 मिनट तक गर्म करें.
  5. इसके बाद माइक्रोवेव का दरवाजा 3-5 मिनट तक बंद ही रहने दें, ताकि भाप अंदर अच्छी तरह फैल जाए.
  6. आखिर में एक साफ कपड़े या स्पंज से माइक्रोवेव की छत, दीवारें, नीचे का हिस्सा और दरवाजा अच्छी तरह पोंछ दें. आप देखेंगे कि बिना रगड़े ही गंदगी आसानी से निकल जाएगी.
  7. इतना ही नहीं माइक्रोवेव के अंदर फैली बदबू भी खत्म हो जाएगी. अगर बदबू अभी भी आ रही हो तो नींबू का पानी एक बार दोबारा रखकर घुमा दें.

कितने दिन में एक बार करें सफाई?
अगर आप रोज माइक्रोवेव का इस्तेमाल करते हैं, तो हफ्ते में कम से कम एक बार इसकी अच्छी तरह सफाई जरूर करें. वहीं, अगर खाना गर्म करते समय कुछ गिर जाए या छींटे पड़ जाएं, तो उन्हें तुरंत साफ कर देना ही अच्छा रहता है. इससे गंदगी जमती नहीं है और बाद में सफाई भी आसान हो जाती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement