बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी आज 77 वर्ष की उम्र में भी अपनी बेदाग और चमकदार त्वचा से नई एक्ट्रेसेस को मात देती हैं. हर कोई यही कहता है कि आखिर उनकी इस एवरग्रीन खूबसूरती का राज क्या है. कुछ समय पहले उनकी बेटी ईशा देओल ने एक इंटरव्यू में अपनी मां का स्किनकेयर वो सीक्रेट खोला जो बेहद सस्ता और आसान है. ईशा ने बताया था कि हेमा मालिनी जब शूटिंग से वापस आती थीं तब वो अपने फेस और हाथों पर किसी महंगे कॉस्मेटिक का नहीं बल्कि अपने घर में रखी दो बेहद सस्ती चीजों नींबू और ग्लिसरीन का इस्तेमाल करती थीं. ऐशा ने बताया था कि उनकी मां कहती थीं कि शूटिंग पर लाइट्स की वजह से बहुत टैनिंग हो जाती थी और नींबू-ग्लीसरीन उनकी टैनिंग को हटाने में मदद करता था. आइए जानते हैं क्या है इस जादुई नुस्खे को बनाने और लगाने का सही तरीका.
सीरम बनाने का तरीका
हेमा मालिनी का यह पसंदीदा ब्यूटी हैक बनाने के लिए आपको सिर्फ 2 चीजों की जरूरत होगी.
सामग्री:
शुद्ध ग्लिसरीन: 2 बड़े चम्मच
ताजा नींबू का रस: 1 छोटा चम्मच
बनाने का तरीका
सबसे पहले एक साफ कांच की छोटी कटोरी या ड्रॉपर बोतल लें.
इसमें 2 चम्मच ग्लिसरीन और 1 छोटा चम्मच ताजा नींबू का रस मिलाएं. दोनों चीजों को तब तक हिलाएं जब तक कि यह एक समान (एकसार) मिश्रण न बन जाए. आपकी एंटी-एजिंग होममेड सीरम तैयार है.
लगाने का तरीका
इस मिक्सचर का बेस्ट रिजल्ट पाने के लिए इसे सही तरीके से लगाना जरूरी है:
स्टेप 1: सबसे पहले अपने चेहरे को किसी माइल्ड फेस वॉश से अच्छी तरह धो लें और तौलिए से थपथपाकर सुखा लें.
स्टेप 2: अब तैयार मिश्रण की 3-4 बूंदें अपनी हथेलियों पर लें.
स्टेप 3: इसे अपने चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से थपथपाते हुए लगाएं.
स्टेप 4: उंगलियों की मदद से सर्कुलर मोशन में 1-2 मिनट तक चेहरे की हल्की मसाज करें ताकि यह त्वचा में समा जाए.
स्टेप 5: इसे रातभर चेहरे पर लगा रहने दें और सुबह सामान्य पानी से चेहरा धो लें. नींबू से कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है, इसलिए चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.