scorecardresearch
 

How to impress gen z: Gen Z को करना है इम्प्रैस, तो सीख लें ये नए शब्द और स्लैंग

जेन जी की बातचीत में पूकी, इक और कुक्ड जैसे शब्दों का यूज बहुत कॉमन हैं. सोशल मीडिया से लेकर फ्रेंड्स बीच होने वाली बातचीत तक, ये स्लैंग अक्सर सुनने को मिलते हैं. अगर आपको भी जेन जी की भाषा समझनी है, तो इन शब्दों के मतलब जान लीजिए.

Advertisement
X
क्या जेन जी के इन स्लैंंग्स को समझते हैं आप?
क्या जेन जी के इन स्लैंंग्स को समझते हैं आप?

सोशल मीडिया पर जेन जी की भाषा बाकी उम्र के लोगों से थोड़ी अलग नजर आती है. कभी किसी को ‘पूकी’ कहकर बुलाया जाता है, तो कभी किसी की हरकत को ‘क्रिंज’ बता दिया जाता है. कई बार इन शब्दों का मतलब जाने बिना बातचीत समझना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में अगर आपको भी जेन जी की तरह बोलना या उनके क्लैन में शामिल होना हैं तो इन शब्दों को जरूर समझ लें. 

1. पूकी (Pookie)

किसी प्यारे इंसान को प्यार से बुलाने के लिए ‘पूकी’ शब्द यूज किया जाता है. यहे आपका पार्टनर, फ्रेंड या कोई ऐसा व्यक्ति हो सकता है जो आपके लिए खास हो. जैसे, 'हे पूकी'.

2. इक (Ick)

किसी की ऐसी आदत या हरकत, जिससे अचानक उसके लिए अट्रैक्शन खत्म हो जाए, उसे ‘Ick’ कहा जाता है. उदाहरण के लिए, किसी का छोटी-छोटी बातों पर घमंड दिखाना आपको पसंद नहीं है, तो आप कह सकते हैं कि ये आपकी ‘इक’ है.

3. रेंट फ्री (Rent free)

जब कोई व्यक्ति या बात आपके दिमाग में बार-बार आती रहे और आप उसके बारे में सोचना बंद न कर पाएं, तो कहते हैं कि वो आपके दिमाग में ‘रेंट फ्री’ रह रही है. जैसे, किसी  व्यक्ति की याद पूरे दिन दिमाग में घूमते रहना.

Advertisement

4. कुक्ड  (Cooked)

जेन जी की भाषा में  'कुक्ड’ का मतलब होता है कि अब किसी की हालत खराब है या वa मुश्किल में फंस चुका है. जैसे, अगर आपने एग्जाम की तैयारी नहीं की और एग्जाम अगले दिन है, तो आप कह सकते हैं, 'आय एम कुक्ड'.

5. टच द ग्रास (Touch the grass)

अगर कोई व्यक्ति इंटरनेट पर बहुत ज्यादा वक्त बिता रहा हो या ऑनलाइन दुनिया में ही उलझा रहता हो, तो उसे मजाक में ‘टच ग्रास’ कहा जा सकता है. इसका मतलब है कि फोन से थोड़ा दूर होकर असली दुनिया में भी वक्त बिताओ.

6. कैनन इवेंट (Canon event)

जिंदगी की ऐसी घटना, जो किसी व्यक्ति के एक्सपीरियंस और सोच को बदलने में अहम भूमिका निभाती है, उसे ‘कैनन इवेंट’ कहा जाता है. जैसे, पहली बार दिल टूटना या कोई बड़ी गलती करके उससे सीखना. सोशल मीडिया पर इसका यूज मजाक में भी किया जाता है.

7. गेट कीपिंग (Gate keeping)

जब कोई व्यक्ति अपनी पसंद की चीज, जगह, जानकारी या किसी खास टिप के बारे में दूसरों को बताने से जानबूझकर बचता है, तो इसे 'गेटकीपिंग’ कहा जाता है. जैसे, किसी को अपना पसंदीदा कैफे इसलिए न बताना कि वहां ज्यादा लोग न पहुंच जाएं.

Advertisement

जेन जी के स्लैंग सिर्फ नए शब्द नहीं हैं, बल्कि ऑनलाइन बातचीत और मीम कल्चर का भी हिस्सा हैं. इनका मतलब पता होने से सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड्स और फ्रेंड्स की बातचीत समझने में आसानी होती है. हालांकि, हर शब्द का यूज हर जगह करना सही नहीं है. फ्रेंड्स के बीच मजाक में यूज होने वाले कुछ स्लैंग ऑफिस या ऑफिशियल बातचीत में अटपटे लग सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement