scorecardresearch
 

Gen Z Office Fashion: ऑफिस में Gen Z को कूल बनाएगा फैशन, बस ना करें ये 5 गलती

ऑफिस में स्टाइलिश दिखने के लिए महंगे कपड़े पहनना जरूरी नहीं है. सही फिटिंग के कपड़े, साफ-सफाई और ऑफिस के ड्रेस कोड का ध्यान रखना ज्यादा जरूरी है. जेन जी को ऑफिस में कपड़े पहनते वक्त 5 गलतियों से बचना चाहिए, ताकि उनका लुक स्टाइलिश होने के साथ-साथ प्रोफेशनल भी लगे.

Advertisement
X
ऑफिस लुक में जेन जी ना करें ये 5 गलतियां
ऑफिस लुक में जेन जी ना करें ये 5 गलतियां

पहली नौकरी शुरू करने के साथ कई नई चीजें सीखनी पड़ती हैं. नए लोगों से मिलना, काम समझना और ऑफिस के माहौल में खुद को ढालना इसमें शामिल है. इसके साथ ही सही कपड़े चुनना भी कई जेन जी युवाओं के लिए एक चुनौती हो सकती है. जेन जी स्टाइलिश दिखने के साथ कम्फरटेबल कपड़े पहनना भी पसंद करती है. लेकिन कई बार कपड़ों से जुड़ी छोटी-छोटी गलतियां पूरे लुक को बिगाड़ सकती हैं, जिसके चलते सामने वाले पर आपका बेकार इम्प्रैशन पड़ सकता है.

आइए जानते हैं ऐसी 5 गलतियां जिसे जेन जी को ऑफिस लुक में अवॉइड करना चाहिए.

1. सही फिटिंग के कपड़े न पहनना

ढीले यानी बैगी कपड़े आजकल फैशन में हैं, लेकिन बहुत ज्यादा ढीले या टाइट कपड़े हर मौके पर अच्छे नहीं लगते. जेन जी ट्रेंडी कपड़े पहन सकती है, बस ध्यान रखें कि कपड़े सही फिटिंग के हो और पूरे दिन पहनने में कम्फरटेबल रहें. बहुत लूज़ या टाइट कपड़े जरूरी नहीं हर जगह हमारी बॉडी को कॉम्प्लीमेंट करें.

2. कपड़ों की सफाई पर ध्यान न देना

अच्छा दिखने के लिए महंगे ब्रांड के कपड़े पहनना जरूरी नहीं है. साफ कपड़े, बिना दाग वाली शर्ट और ठीक से प्रेस की हुई पैंट भी आपके लुक को बेहतर बना सकती है. दाग वाले या बहुत ज्यादा सिकुड़े कपड़े पहनने से बचना चाहिए.ऑफिस में कपड़ों का नीट यानी साफ दिखना बहुत जरूरी है साफ और अच्छे कपड़े आपकी छवि के बारे में बहुत कुछ बताते है.

Advertisement

3. ऑफिस के ड्रेस कोड को भूल जाना

हर ऑफिस का माहौल अलग होता है. कुछ जगह जींस और टी-शर्ट पहन सकते हैं, जबकि कुछ जगह फॉर्मल कपड़े पहनने होते हैं. इसलिए नए फैशन को अपनाने से पहले अपने ऑफिस के ड्रेस कोड को समझना जरूरी है.और ड्रेस कोड समझने के बाद ऑफिस के लिए एक अच्छा वॉर्डरोब तैयार करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Gen Z Dating Culture: Gen Z में क्रश रिसेशन! क्यों कम हो रहा है डेटिंग का क्रेज़?

4. बहुत ज्यादा एक्सेसरीज पहनना

ईयररिंग्स, नेकलेस और ब्रेसलेट आपके लुक को खास बना सकते हैं. लेकिन एक साथ बहुत सारी एक्सेसरीज पहनने से लुक जरूरत से ज्यादा भरा हुआ लग सकता है. ऑफिस के लिए एक या दो एक्सेसरीज चुनना अच्छा ऑप्शन हो सकता है.लेकिन बहुत ज्यादा एक्सेसरीज आपके लुक को ओवर या जरूरत से ज्यादा भड़कीला दिखा सकती है.

5. जूते-चप्पलों पर ध्यान न देना

कपड़ों के साथ फुटवियर भी पूरे लुक का हिस्सा होते हैं. गंदे जूते या ऑफिस के माहौल के हिसाब से गलत फुटवियर आपके लुक को बिगाड़ सकते हैं. साफ स्नीकर्स, लोफर्स या कम्फरटेबल फ्लैट्स अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं.

ऑफिस में अच्छा दिखने के लिए हर फैशन ट्रेंड को अपनाना या महंगे कपड़े खरीदना जरूरी नहीं है. साफ कपड़े पहनना, सही फिटिंग चुनना और अपने ऑफिस के माहौल के हिसाब से तैयार होना ही काफी है. जेन जी अपने स्टाइल और कम्फर्ट का ध्यान रखते हुए भी प्रोफेशनल लुक अपना सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement